Home Latest धमतरीवासियों को बड़ी सौगात – कांटा तालाब में बनेगी भव्य चौपाटी

धमतरीवासियों को बड़ी सौगात – कांटा तालाब में बनेगी भव्य चौपाटी

 धमतरी। राज्य शासन ने धमतरी नगर पालिक निगम क्षेत्र अंतर्गत कांटा तालाब में चौपाटी निर्माण हेतु ₹196.27 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। यह स्वीकृति छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 एवं मेयर-इन-कौंसिल नियम 1998 के तहत दी गई है।
 धमतरी को मिलेगा नया आकर्षण स्थल इस चौपाटी निर्माण से कांटा तालाब का न केवल सौंदर्यीकरण होगा, बल्कि शहरवासियों को मनोरंजन, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों के लिए एक नया भव्य स्थल भी उपलब्ध होगा।   महापौर रामू रोहरा का आभार महापौर श्री रामू रोहरा ने कहा कि जब से उन्हें नगर निगम की कमान सौंपी गई है, धमतरी को निरंतर विकास की सौगातें मिल रही हैं। उन्होंने बताया कि एक करोड़ छियानबे लाख रुपये की स्वीकृति के साथ ही कार्य शीघ्र ही प्रारंभ होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा – “मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की धमतरी पर विशेष कृपा है। विगत कुछ महीनों में शहर को कई बड़ी सौगातें मिली हैं, कांटा तालाब चौपाटी उसी का सजीव उदाहरण है।”
जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति स्वीकृति की जानकारी मिलते ही नगर निगम के पार्षदों एवं MIC सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया। प्रमुख रूप से उपस्थित रहे – सभापति कौशल्या देवांगन
•विजय मोटवानी, नरेन्द्र रोहरा, निलेश लुनिया, अखिलेश सोनकर, पिंटू यादव
•विभा चंद्राकर, हिमानी साहू, श्यामलाल नेताम
•तल्कीनपुरी गोस्वामी, हेमन्त बंजारे, कुलेश सोनी, अज्जू देशलहरे, राकेश चंदवानी
•नम्रता पवार, चन्द्रभागा साहू, अनीता अग्रवाल, संतोष सोनकर
•मेघराज ठाकुर, संजय देवांगन, भारती साहू, आसा लोधी, शैलेश रजक, ईश्वर सोनकर, कोमल सार्वा, गजेंद्र कंवर, सतीश पवार
 ऐतिहासिक सौगात इस प्रशासकीय स्वीकृति को धमतरी के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि माना जा रहा है। इससे न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि धमतरी की सांस्कृतिक पहचान को भी नई ऊँचाई मिलेगी।
Exit mobile version