
धमतरी पुलिस थाना कुरूद की लगातार कार्यवाही – दो अलग- अलग मामलों में गांजा बेचने वाले पर कसा शिकंजा, कुल 1045 ग्राम गांजा, नगदी व मोबाइल सहित 30,440/- रुपये का सामान किया गया जप्त, एनडीपीएस एक्ट के तहत तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए जेल
धमतरी | पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देशानुसार जिले में मादक पदार्थ गांजा, अवैध शराब एवं अन्य अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना कुरूद पुलिस द्वारा दो अलग-अलग मामलों में अवैध गांजा बिक्री के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की गई। प्रथम मामला – भरदा चौक, कुरूद थाना कुरूद को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि भरदा चौक कुरूद यात्री प्रतीक्षालय के पास दो व्यक्ति अवैध रूप से गांजा बिक्री हेतु रखे हुए हैं। सूचना की तस्दीक कर गवाहों के समक्ष घेराबंदी की गई। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम – आरोपीगण का नाम- (01) हीरा लाल मण्डावी, पिता तुलसी राम मण्डावी, उम्र 42 वर्ष, निवासी पचरी पारा वार्ड नं. 01, सूर्य नमस्कार चौक, कुरूद, जिला धमतरी (छ.ग.) (02) बिरेन्द्र नेताम, पिता स्व. सुखचंद नेताम, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम उमरदा, भारत माला सड़क ओवर ब्रिज के नीचे चौक, कुरूद, जिला धमतरी (छ.ग.) बताया। तलाशी के दौरान – हीरालाल मण्डावी के कब्जे से 30 छोटे पैकेट में कुल 110 ग्राम गांजा व 3290/- रुपये नगदी बिरेन्द्र नेताम के कब्जे से 550 ग्राम गांजा 02 नग मोबाइल (कीमती 10,000/- रुपये) खाली पॉलीथीन कुल 660 ग्राम गांजा (कीमती 5,880/- रुपये) सहित जुमला 19,190/- रुपये का सामान जप्त कर विधिवत सीलबंद किया गया। आरोपियों के विरुद्ध थाना कुरूद में अपराध क्रमांक 43/2026 धारा 20(ख), 29 नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। द्वितीय मामला – कन्हारपुरी रोड पुलिया, कुरूद पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कन्हारपुरी रोड पुलिया के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा बिक्री कर रहा है। त्वरित कार्यवाही करते हुए घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया।
पूछताछ में अपन नाम
आरोपी का नाम -खेमराज उर्फ नानू नगारची, पिता नंद कुमार नगारची, उम्र 35 वर्ष, निवासी डांडेसरा, थाना कुरूद, जिला धमतरी (छ.ग.) बताया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से- 385 ग्राम गांजा (कीमती लगभग 7,500/- रुपये) 05 छोटे पैकेट गांजा बिक्री रकम 1,750/- रुपये 15 नग खाली पॉलीथीन 01 नग ओप्पो कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल (कीमती लगभग 2,000/- रुपये) कुल जुमला 11,250/- रुपये का सामान जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना कुरूद में अपराध क्रमांक 44/2026 धारा 20(बी), 29 नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। धमतरी पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। आम नागरिकों से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।






