देश को मजबूत बनाने भाजपा के सदस्य बनें – अजय जमवाल

61

सदस्यता अभियान को लेकर दिख रहा कार्यकर्ताओं में उत्साह – पवन साय, ग्राम रांवा में चला विशेष सदस्यता अभियान

धमतरी | भारतीय जनता पार्टी देश भर में संपूर्ण सदस्यता अभियान चला रही है। छत्तीसगढ़ में भी पार्टी ने सदस्यता को लेकर बड़ा लक्ष्य रखा है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से लेकर बूथ के कार्यकर्ता तक सभी इस कार्य में जुटे हैं। सदस्यता अभियान को मजबूती देने और कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करने भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जमवाल आज धमतरी विधानसभा के ग्राम रांवा पहुंचे। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित ग्रामवासियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी राजनैतिक दल की लोकप्रियता का पैमाना उसके सदस्यों को संख्या होती है। जिस राजनैतिक दल के सबसे ज्यादा सदस्य होते हैं वो सर्वाधिक लोकप्रिय भी होता है और उसके पास सबसे अधिक जनसमर्थन भी होता है। भाजपा देश को विकसित भारत बनाने के लिए सत्ता को साधन के रूप में इस्तेमाल करते आई है। पार्टी की सदस्य संख्या जितनी अधिक होगी देश को विकसित भारत बनाने का संकल्प भी उतना ही मजबूत होगा।

कार्यकर्ता जितने अधिक सदस्य बनायेंगे उनको जनप्रतिनिधि के रूप में या पदाधिकारी के रूप में उतना अच्छा अवसर प्राप्त होगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे कम से कम 100 सदस्य बनाकर भाजपा का सक्रिय सदस्य बनें। भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा कि सदस्यता अभियान को लेकर प्रदेश में बहुत उत्साह है। दलित, आदिवासी, महिला, किसान, मजदूर सभी वर्ग के लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। युवा वर्ग जिनका नाम पहली बार मतदाता सूची में आया है ऐसे लोगों में भाजपा का सदस्य बनने को लेकर सबसे अधिक रुचि देखी जा रही है। केंद्र की मोदी सरकार और भाजपा की विष्णु देव सरकार के प्रति लोगों में विश्वास है। जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में अतिथियों को विश्वास दिलाया कि धमतरी जिला अपने निर्धारित लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाकर जिले में पार्टी को स्थिति को मजबूत करेगा। ग्राम रांवा पहुंचे अतिथियों के मंदिर और गुरुद्वारा जाकर पूजा अरदास किया एवं गांधी जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा पूर्व विधायक श्रीमती रंजना साहू, इंदर चोपड़ा, प्रदेश प्रवक्ता अमित साहू, निरंजन सिन्हा, शशि पवार, प्रीतेश गांधी, महेंद्र पंडित, कविंद्र जैन, अविनाश दुबे, चेतन हिंदुजा, दीपेंद्र साहू, बशीर अहमद, मुरारी यदु, डेनिस चंद्राकर, दमयंतीन साहू, हेमंत माला, राजू चंद्राकर, मानिक साहू, मनबोध साहू, पंचूराम, शंकर सिन्हा, सुरेश साहू, गजेंद्र पटेल, गिरवर साहू, पुनाराम, ज्योति साहू, केशव साहू, नामदेव राय, विनय जैन, जितेंद्र पटेल, उमानंद कुंभकार, सुभाष चंद्राकर, ओमेश यादव परमेश्वर साहू, अरुण नेताम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।