Home Latest देश के प्रति समर्पण भाव हम सबका आत्मबल – रंजना साहू

देश के प्रति समर्पण भाव हम सबका आत्मबल – रंजना साहू

देश कल्याण हेतु हर घर तिरंगा अभियान में दें योगदान – मुरारी यदु

आमदी मंडल द्वारा शहीद श्री टिकेश्वर ध्रुव ग्राम परेवाडीह में हर घर तिरंगा अभियान के तहत विधायक सहित मंडल पदाधिकारियों कि उपस्थित में निकाली गई हर घर तिरंगा अभियान

धमतरी | आजादी के अमृत महोत्सव के पावन अवसर पर आमदी मंडल के तत्वाधान में तिरंगा यात्रा का कार्यक्रम शहीद टिकेश्वर ध्रुव ग्राम परेवाडीह में रखा गया, समस्त आमदी मंडल के पदाधिकारि कि उपस्थित में आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में धमतरी विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू जी विशेष रूप से उपस्थित होकर सर्वप्रथम शहीद टिकेश्वर ध्रुव जी की प्रतिमा को माल्यार्पण कर नमन करते हुए हर घर तिरंगा अभियान प्रारंभ की गई‌। इस अवसर पर विधायक ने परेवाडीह गांव के घर घर में जाकर 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान में अपनी सहभागिता देते हुए देश के आजादी के अमृत महोत्सव में घर में तिरंगा फहराने की अपील की। विधायक ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी ने यह अवसर हम सभी को दिया है कि हम अपने घर पर तिरंगा लगाकर आजादी के इस महोत्सव में शामिल हो। क्योंकि देश के प्रति समर्पण ही हमारा आत्म बल है।

मंडल अध्यक्ष मुरारी यदु ने कहां कि सेवा और समर्पण की भावना को लेकर भारतीय जनता पार्टी सदैव विश्वकल्याण के मार्ग पर चली है, यह हर घर तिरंगा अभियान हम सबके लिए गौरवशाली क्षण है इसमें अपना अमूल्य योगदान देकर सभी घर पर झंडा अवश्य लगाने कि अपील किए। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य दमयंती साहू, आमदी मंडल महामंत्री अमन राव, शहर मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष रितिका यादव, मंत्री रेशमा शेख, महिला मोर्चा प्रचार प्रसार प्रभारी ममता सिन्हा, रूपा नागदेवे, सरपंच टिलेश्वरी साहू, मंडल युवा मोर्चा प्रभारी वीरेंद्र साहू, मंडल उपाध्यक्ष राकेश साहू, आमदी मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष भेस कुमार, फलेश साहू, देवेश कुमार साहू, तरुण साहू, जितेश सिन्हा, शीतलेश साहू, भागीरथी साहू , गुहलेद साहू, फुदक राम, दुलार सिंह गजपाल, अशोक साहू, शीतलेश कुमार, देवेंद्र साहू , गैंदलाल निर्मलकर, शिवदयाल साहू, बिहारी साहू, गोविंद ध्रुव, रामधुनी ध्रुव, जश बाई, भारती साहू, भुनेश्वर साहू, उपसरपंच सुखराम साहू, नेतप्रकाश जोशी, तेजराम, नंदू राम, राकेश साहू, सुरेश साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं मंडल पदाधिकारी हर घर तिरंगा अभियान में सम्मिलित हुए।

Exit mobile version