Home Latest देवपुर जोन राजमिस्त्री संघ के अध्यक्ष कुलेश्वर साहू का भाजपा प्रवेश

देवपुर जोन राजमिस्त्री संघ के अध्यक्ष कुलेश्वर साहू का भाजपा प्रवेश

जिलाध्यक्ष, महामंत्री ने भाजपा कार्यालय में गमछा पहना कर कराया प्रवेश

धमतरी | भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर तथा केंद्र की मोदी सरकार द्वारा जनहित मे किये जा रहे कार्यों से प्रसन्न होकर राजमिस्त्री संघ के देवपुर जोन के अध्यक्ष ग्राम ढीमरटुकुर निवासी कुलेश्वर साहू ने मंगलवार शाम को भाजपा कार्यालय पहुंचकर जिला अध्यक्ष ठाकुर शशि पवार एवं जिला महामंत्री कविन्द्र जैन के समक्ष विधिवत भाजपा प्रवेश किया।

जिलाध्यक्ष शशि पवार ने गमछा पहना कर साहू का पार्टी मे स्वागत किया तथा शुभकामनाएं दी। मंडल अध्यक्ष हेमंत चंद्राकर, मंडल प्रभारी अरविंदर सिंह मुंडी सहित भाजपा नेताओं ने श्री साहू के भाजपा प्रवेश पर बधाई दी।

Exit mobile version