Home Latest दृष्टिबाधित बच्चों की अध्ययन में आ रही समस्या को दूर करने हेतु...

दृष्टिबाधित बच्चों की अध्ययन में आ रही समस्या को दूर करने हेतु नित नए उपाय

धमतरी | समग्र शिक्षा के अंर्तगत भारत शासन की महत्वाकांक्षी योजना समावेशी शिक्षा अंतर्गत दिव्यांग बच्चों को बाधारहित वातावरण तैयार कर शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने हेतु व दृष्टिबाधित बच्चों की अध्ययन में आ रही समस्या को दूर करने हेतु समग्र शिक्षा, एम. जंक्शन कोलकाता एवं साइटसेवर्स इंडिया के सहयोग से दिनांक 19.12.2022 से 22.12.2022 तक ठाकुर प्यारेलाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान निमोरा रायपुर में दो चरणों में स्मार्टफोन के साथ की-बोर्ड का प्रशिक्षण जिसमें प्रथम चरण में 10 जिले एवं द्वितीय चरण में 10 जिलो से प्राप्त आंकड़ो के अनुसार शाला में अध्ययनरत कक्षा 9वीं के कुल 85 दृष्टि बाधित बच्चों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। प्रशिक्षण का शुभारंभ समग्र शिक्षा से संयुक्त संचालक संजीव श्रीवास्तव, सहायक संचालक (समावेशी शिक्षा) श्रीमती सीमा गौरहा, राज्य समन्वयक (समावेषी शिक्षा) श्रीमती श्यामा तिवारी, साइटसेवर्स से राज्य तकनीकी सलाहकार (समावेशी शिक्षा) करन सिंह सिसोदिया, एम.जंक्शन से पिया नंदी, डॉ होमियार द्वारा दीप प्रज्जवलित कर बच्चों द्वारा राज्यगीत से प्रारंभ किया गया।

प्रशिक्षण में एम.जंक्शन की टीम द्वारा दृष्टिबाधित बच्चों को स्मार्टफोन को शुरू व बंद करना, अनलॉक व उपयोग करना, स्मार्टफोन का सामान्य परिचय के साथ डबलटेप, नोटिफिकेशन, नेवीगेशन, ईजीरीडर के माध्यम से विषयगत ऑडियों में उपलब्ध किताबों को बुकशेयर के माध्यम से पढ़ना इत्यादि का प्रायोगिक कार्य करवाया गया। इन सभी प्रायोगिक कार्याें के साथ मुख्य रूप से कीबोर्ड पर टाईपिंग करने संबंधी तकनीकों को भी सभी बी.आर.पी.(समावेशी शिक्षा) व दृष्टिबाधित बच्चों के साथ साझा किया। कीबोर्ड के संबंध में एम.जंक्शन की टीम द्वारा की बोर्ड को विभिन्न भागों में बॉटकर प्रशिक्षण हेतु तैयार किया गया तत्पश्चात सभी बच्चों को अभ्यास करवाते हुए प्रत्येक बच्चे को टाईपिंग करने के संबंध मे विशेष दिशा-निर्देश दिये गये। विशेष तकनीक के माध्यम से व शॉर्टकट कुजियों का उपयोग करते हुए सभी बालक कीबोर्ड पर टाईपिंग से परिचित हो सके। प्रशिक्षणमें निरीक्षण करने के उद्देष्य से समग्र शिक्षा से अतिरिक्त प्रबंध संचालक श्री के.सी. काबरा, सहायक संचालक (पेडागॉजी) श्री एम. सुधीश एन.आई.सी. से श्री सोमशेखर द्वारा प्रशिक्षण का जायजा लिया गया। प्रशिक्षण के अंतिम दिवस पर समग्र शिक्षा एम.जंक्शन द्वारा की बोर्ड पर प्रशिक्षण लेने वाले बच्चों से स्मार्टफोन के साथ की-बोर्ड पर कार्य करने हेतु कहा गया, जिसमें बच्चों द्वारा अपना विशेष कौशल प्रदर्शित किया गया तथा सभी पदाधिकारियों ने जमकर बच्चों की प्रशंसा की गयी। अंत में समग्र शिक्षा की टीम द्वारा एम.जंक्शन कोलकाता के वित्त अधिकारी अनिंदो चटर्जी ब्रांच मैनेजर श्री जयप्रकाश प्रजापति, पिया नन्दी, डॉ होमियार एवं उनकी टीम, साइटसेवर्स परियोजना अधिकारी श्री गौरव जैन को स्मृति चिन्ह व शॉल देकर धन्यवाद व अभिवादन अर्पित किया गया।

Exit mobile version