Home Latest दुर्गा मंदिर उमरगांव में गुप्त नवरात्र पर्व प्रारंभ जले आस्था के जोत

दुर्गा मंदिर उमरगांव में गुप्त नवरात्र पर्व प्रारंभ जले आस्था के जोत

धमतरी। दुर्गा मंदिर उमरगांव नगरी सिहावा में विगत 7 वर्षों से गुप्त नवरात्र पर्व पर चंडी महायज्ञ के साथ मनाया जाते आ रहा है इस वर्ष भी 22 जनवरी 2023 से गुप्त नवरात्र प्रारंभ हुई है वही गुप्त नवरात्रि पर्व पर हर वर्ष की भांति माता के भक्तों के द्वारा ज्योति प्रज्वलित कर गुप्त नवरात्र पर्व मनाया जा रहा है साथ ही 26 जनवरी से महा पंचमी पर्व के साथ सतचंडी यज्ञ का भव्य आयोजन दुर्गा मंदिर उमरगांव में होने जा रहा है।

जिसमें आप समस्त माता जी के भक्त सादर आमंत्रित हैं यहा यज्ञ आप सभी के लिए निशुल्क है आप सभी इस यज्ञ में उपस्थित होकर विभिन्न बाधाओं से मुक्ति प्राप्त कर सकते हैं वही गुप्त नवरात्र के संबंध में अष्टभुजी शक्तिपीठ दुर्गा मंदिर के यज्ञचार्य पंडित द्वारिका प्रसाद पाण्डेय ने बताया कि गुप्त नवरात्रा में 10 महाविद्याओं की पूजा अर्चना एवं साधना का विशेष महत्व है दुनिया के समस्त बाधाओं के लिए साधक गुप्त नवरात्र के पर्व पर 10 महाविद्या के साधन एवं पूजा अर्चना कर सभी प्रकार के फल प्राप्त कर सकते हैं पाण्डेय जी ने बताया कि शतचंडी यज्ञ महा फल प्राप्त करने वाला यज्ञ है इस यज्ञ से निश्चित ही सर्व दोष , व विवाह में बाधा, सन्तान प्राप्ति आदि के लिए विगत 5 दिनों तक यज्ञ एवं पूजा अर्चना का विशेष आयोजन किया जा रहा है जिसमें आप सभी सम्माननीय धर्म प्रेमी, भक्तजनो की उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है।

Exit mobile version