Home Latest थाना नगरी द्वारा राइस मील से लोहे के गडर पोल चोरी कर...

थाना नगरी द्वारा राइस मील से लोहे के गडर पोल चोरी कर ले जाने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार

आरोपियों से चोरी गये लोहे के गडर सहित अपराध में प्रयुक्त दोपहिया वाहन प्लेटिना किया गया जप्त

धमतरी। 28 अक्टूबर  को प्रार्थी विकाश कुमार जैन निवासी वार्ड क० 13 बाजार पारा नगरी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि दिनांक 24.10.22 को प्रार्थी के निर्माणाधीन डोंगरडूला स्थित भवानी राईस मील से 1 नग लोहे का गडर / पोल कीमती करीबन 8000/-रू को कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है कि रिपार्ट पर थाना नगरी में अपराध क० 143 / 2022 धारा 379 भादवि.कायम कर विवेचना में लिया गया था,रिपोर्ट दिनांक से ही अज्ञात आरोपी एवं चोरी गई मशरूका का पता तलाश की जा रही थी।

जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत ठाकुर के त्वरित कार्यवाही के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेंभुरकर साहू के मार्गदर्शन में एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी नगरी श्री मयंक रणसिंह के नेतृत्व में थाना नगरी के पेट्रोलिंग के दौरान संदिग्ध हालत में दो व्यक्ति शनिचरी बाजार में मिलने पर उपरोक्त दोनो व्यक्तियों से पूछताछ कर मेमोरण्डम कथन लिया गया,जो दोनों आरोपियों द्वारा दिनांक 24.10.22 के सुबह 10.00 बजे करीबन मोटर सायकल बजाज प्लेटिना क्रमांक सीजी 05 एजी 8590 में भवानी राईसमील डोंगरडूला जाकर घटना स्थल से 01 नग लोहे का गडर / पोल को चोरी कर आरोपी नरेश कुमार साहू द्वारा अपने घर में छुपाकर रखना बताया तथा मो०सा० को आरोपी आनंद सागर द्वारा अपने घर में रखना बताया दोनो आरोपियों से मोटर सायकल एवं लोहे का गडर मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त किया गया हैं तथा
*आरोपी* 01. नरेश कुमार साहू उर्फ बिल्लू पिता स्व० गैंदलाल साहू उम्र 35 साल साकिन वार्ड क. 13 दुर्गा चौक पुरानी बस्ती नगरी थाना नगरी जिला धमतरी छ०ग०
02. आनंद सागर सोम पिता रंजित सोम उम्र 28 साल साकिन वार्ड क० 13 दुर्गाचौक पुरानी बस्ती नगरी थाना नगरी जिला धमतरी छ०ग०
को नगरी के अपराध क्र.143/22 धारा 379,34 भादवि. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों को आज दिनांक 09.11.22 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

उपरोक्त कार्यवाही में सउनि.एन. आर.साहू प्रधान आरक्षक रामकृष्ण साहू ,आरक्षक योगेश ध्रुव, डेनेश्वर बाबू टण्डन का विशेष योगदान रहा।

Exit mobile version