Home Latest थाना केरेगांव पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी पर कि...

थाना केरेगांव पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी पर कि गई कार्यवाही

आरोपी से 4 लीटर देशी महुआ शराब कीमती 400/- एवं बिक्री रकम ₹200/- कुल जुमला कीमती 600/-जप्त कर कि गई जप्त

पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध शराब,जुआ सट्टा के विरुद्ध कार्यवाही करने के दिये हैं सख्त निर्देश

पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर द्वारा अवैध शराब,जुआ,सट्टा के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये हैं।

इसी तारतम्य में थाना केरेगांव क्षेत्रांतर्गत पेट्रोलिंग जुर्म जरायम के पतासाजी के दौरान अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले व्यक्तियों के ऊपर कार्यवाही कि गई।

धमतरी | ग्राम मोहल्लाई निवासी जितेंद्र कुमार नागरची पिता परऊ राम नागर्ची उम्र 40 वर्ष निवासी मोहल्लाई थाना केरे गांव जिला धमतरी को ग्राम मोहल्लाई से एकलव्य स्कूल जाने के रास्ते में आम जगह पर अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री करते पकड़े जाने पर उसके पास से प्लास्टिक जरकिन में करीबन 4 लीटर देसी महुआ शराब कीमती ₹400/-एवं बिक्री रकम ₹200/- कुल जुमला कीमती ₹600/- मुताबिक जब्ती पत्रक गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपी जितेंद्र कुमार नागरची निवासी मोहल्लाई के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए थाना केरेगांव के अपराध क्रमांक 38/2023 धारा 34(1) ख आबकारी एक्ट के तहत आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना केरेगांव सउनि० प्रदीप सिंह,प्रधान आरक्षक डिकेश सिन्हा, विनोद नेताम,आरक्षक हीरु मंडावी,भावेश दास मानिकपुरी की सराहनीय भूमिका रही है।

Exit mobile version