नागपंचमी के एक दिन पूर्व निकलेगी नागदेव की पालकी यात्रा

42

त्र्यंबकेश्वर ज्योतर्लिंग के आचार्य करेंगे काल सर्प दोष निवारण अनुष्ठान

नागपंचमी के एक दिन पूर्व निकलेगी नागदेव की पालकी यात्रा

धमतरी। शहर के हटकेशर स्थित प्राचीन नागदेव मंदिर में नागपंचमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। बुधवार को मंदिर परिसर में नागपंचमी महोत्सव 2024 आयोजन के लिए कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें आयोजन के विभिन्न विषयों पर आवश्यक चर्चा की गई। हाटकेश्वर नागपंचमी महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष अशोक पटेल ने बताया कि सावन माह के शुक्ल पक्ष के पंचमी में 9 अगस्त को नागपंचमी का पर्व है। सनातन परम्परा के अनुसार प्रकृति पूजन की इस पर्व पर नागदेवता के छत्रछाया में काल सर्प दोष निवारण का अनुष्ठान होगा। इस दोष से पीड़ित जातको के विशेष अनुरोध पर त्र्यंबकेश्वर ज्योतर्लिंग के आचार्य पंडित शिवा प्रसाद चतुर्वेदी के सानिध्य में विद्वान पंडित कार्तिक द्विवेदी तथा जागेश्वर मिश्रा के द्वारा विधि विधान पूर्वक अनुष्ठान संपन्न कराया जाएगा।

समिति के उपाध्यक्ष प्रशांत मीनपाल, छोटेलाल साहू, सचिव चुरामन पटेल ने कहा कि नागपंचमी के पर्व में हटकेशर में मेला सा माहौल रहता है। यहां दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अटूट लंगर का आयोजन किया जाएगा। सुबह हलवा प्रसादी वितरण फिर 11 बजे से लंगर चलेगा। उन्होंने बताया कि नागपंचमी के एक दिन पहले नागदेव की पालकी यात्रा निकलेगी, जो कि हटकेशर, सुभाष नगर, शीतलापारा वार्ड की भ्रमण करेगी। उन्होंने बताया कि आचार्य पं. शिवाप्रसाद चतुर्वेदी ने अपने मोबाइल का नंबर 9763398719 तथा 9724910713 को जारी कर कहा है कि काल सर्प दोष संबंधित किसी प्रकार की जानकारी के लिए जातक उनसे संपर्क कर सकते हैं।