
हमारी वैभवशाली लोक संस्कृति के साथ उत्साह और उमंग का पर्व है तीज – रंजना साहू
तीज का त्योहार हमारे सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और ऐतिहासिक मूल्यों को प्रदर्शित करता है – सरला जैन
ऐसे सामुहिक मिलन आयोजन से अपनत्व और बंधुत्व दोनों प्रगाढ़ होते हैं – अर्चना चौबे
ऐसे ऐतेहासिक परंपरा एवं पर्व हमारी भारतीय संस्कृति के रक्षक – पार्वती वाधवानी
धमतरी | नगर के आमंत्रण हेरिटेज में तीज महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ,जिसमें महिलाओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया, विधायक रंजना साहू द्वारा आयोजित इस तीज महोत्सव कार्यक्रम में धमतरी के विभिन्न क्षेत्रों से महिलाएं शामिल हुईं और पारंपरिक छत्तीसगढ़िया अंदाज़ में तीज महोत्सव मनाया। विभिन्न खेल एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन कर सरप्राइज और फन गेम आयोजित किये गये और वहीं पारंपरिक गीतों पर सुंदर नृत्य की भी प्रस्तुतियां हुईं।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप वरिष्ठ भाजपा नेत्री पार्वती वाधवानी, पूर्व राज्यमंत्री सरला जैन, पूर्व महापौर अर्चना चौबे, पूर्व महिला आयोग सदस्य खिलेश्वरी किरण, महिला मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष हेमलता शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष बीथिका बिश्वास, श्यामा नरेश साहू, अंजली दुबे, चित्ररेखा निर्मलकर,कल्पना रणसिंह,माधुरी साहू,विजय लक्ष्मी पांडे,कल्याणी कौशिक,मीना साहू,सुमित्रा साहू उपस्थित रहे,वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रंजना डिपेंद्र साहू ने कहा हमें अपने पारंपरिक त्योहारों और संस्कृति का सम्मान करते हुए ऐसे पर्व पूरी उत्साह से मनाने चाहिए, ताकि हम अपनी आनी वाली पीढ़ियों में संस्कार पैदा कर सकें तीज का पर्व हमारी वैभवशाली लोक संस्कृति के साथ उत्साह और उमंग का पर्व है,यह पर्व हमारी गहरी सांस्कृतिक परंपरा का भी पर्व है और भारत की संस्कृति और तीज के त्योहारों को घर-घर ले जाने और इसके महत्व से लोगों को अवगत कराने का एक प्रयास महिलाओं द्वारा किया जाता है|
समाज में महिलाओं का विशेष स्थान है जहाँ नारी सशक्तिकरण सिर्फ एक नारा ही नहीं अपितु धरातल पे चरितार्थ होती हुई बात नज़र आती है जब एक नारी परिवार के साथ समाज के लिए भी अपनी जिम्मेदारी बखूभी निभाते नज़र आती हैं, देश के सर्वोच्च पद पर जब एक महिला राष्ट्रपति है तो देश की प्रत्येक नारी का सर और फक्र से ऊंचा होता है और हमें देश समाज व ऐसी संस्कृति को और अधिक बढ़ाने का मनोबल प्रदान करता है, वहीं पूर्व राज्यमंत्री सरला जैन ने कहा तीज का त्योहार हमारे सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और ऐतिहासिक मूल्यों को प्रदर्शित करता है,ऐसी परंपराएं हमें अपनी संस्कृति की जड़ों से जोड़े रखती हैं, पूर्व महापौर अर्चना चौबे ने कहा अटूट आस्था और संकल्प का पर्व है तीज पर्व और ऐसे आयोजनों में सामुहिक मिलन होना यह अपनत्व और बंधुत्व दोनों को और अधिक प्रगाढ़ करते हैं। वहीं वरिष्ठ भाजपा नेत्री पार्वती वाधवानी ने कहा ऐसे ऐतेहासिक परंपरा एवं पर्व हमारी भारतीय संस्कृति के रक्षक हैं, जिसके माध्यम से हम अपने सनातन धर्म के साथ अटूट रूप से जुड़े हुए हैं। कार्यक्रम में अलग अलग प्रतियोगिताओं में विभिन्न लोगों ने इनाम भी जीते। उक्त अवसर पर चंद्रकला पटेल, दमयंतिन गजेंद्र,जागेश्वरी साहू,अनिता यादव,संगीता जगताप,लता साहू,पवित्रा दिवान, सीमा चौबे, रेशमा शेख,नीलू रजक,लता सोनी,भूमिका साहू,रेखा मांचल,तृष्णा गोस्वामी, रूपा नागदेवे, संतोषी साहू, रुकमणि सोनकर, सुनीता वर्मा,रुपाली ध्रुव,मनीषा साहू सहित भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन रितिका यादव ने किया।