Home Latest तांदुला रिसॉर्ट बालोद में आयोजित भाजपा प्रशिक्षण अभियान में शामिल हुईं रंजना...

तांदुला रिसॉर्ट बालोद में आयोजित भाजपा प्रशिक्षण अभियान में शामिल हुईं रंजना डीपेंद्र साहू, प्रशिक्षण सभागार को सम्बोधित

धमतरी | पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान 2026 के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी संगठन भिलाई (जिला-दुर्ग) द्वारा तांदुला रिसॉर्ट, बालोद में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सत्र में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू बतौर वक्ता के रूप में शामिल हुईं। प्रशिक्षण सत्र के दौरान उन्होंने “छत्तीसगढ़ का इतिहास एवं सांस्कृतिक धरोहर” विषय पर विस्तारपूर्वक अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराएं, लोक कला, रीति-रिवाज एवं गौरवशाली इतिहास केवल हमारी पहचान नहीं हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का महत्वपूर्ण स्रोत भी हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अपनी संस्कृति, परंपराओं और ऐतिहासिक धरोहरों को संरक्षित रखना प्रत्येक नागरिक और विशेष रूप से युवा पीढ़ी की जिम्मेदारी है, छत्तीसगढ़ की मिट्टी में लोक संस्कृति, सामाजिक समरसता और राष्ट्रभक्ति की गहरी भावना समाहित है, जिसे आगे बढ़ाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। कार्यक्रम में जिला भाजपा संगठन के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मंडल पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रशिक्षण सत्र में संगठन की कार्यपद्धति, राष्ट्र निर्माण में कार्यकर्ताओं की भूमिका और समाज के प्रति दायित्वों पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर भाजपा संगठन भिलाई (जिला-दुर्ग) द्वारा किए गए आत्मीय एवं भव्य स्वागत के लिए रंजना डीपेंद्र साहू ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। श्रीमती साहू ने कहा कि प्रशिक्षण सत्र में उपस्थित सभी कर्मठ साथियों की ऊर्जा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनका समर्पण वास्तव में प्रेरणादायी एवं अनुकरणीय है। ऐसे प्रशिक्षण अभियान संगठन को मजबूत बनाने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं में वैचारिक स्पष्टता और जनसेवा के प्रति नई ऊर्जा का संचार करते हैं।

Exit mobile version