ढोल बाजे गरबा ग्रुप द्वारा बोर्ड रंगोली प्रतियोगिता किया गया

66

धमतरी। देव दीवाली के उपलक्ष्य में ढोल बाजे गरबा ग्रुप द्वारा बोर्ड रंगोली प्रतियोगिता मकई गार्डन में किया गया। इसमें 35 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
उम्र के आधार पर प्रतियोगिता, तीन वर्गों में रखी गई थी। 8 से 12 वर्ष ए ग्रुप,13 से 20 वर्ष बी ग्रुप एवं 20 वर्ष से ऊपर के प्रतिभागियों को सी ग्रुप में रखा गया था।

ए ग्रुप में प्रथम सुगम गुप्ता, द्वितीय आहना साहेब,एवं तृतीय संजना बघेल रहे। राधिका शर्मा और जीनल शाह को प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किया गया।बी ग्रुप में डॉली साहू प्रथम, खुशी फुटान द्वितीय, आकांक्षा साहू तृतीय रहे एवं रुचि कुंभकार और गुंजा शर्मा को प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया।
20 वर्ष से ऊपर सी ग्रुप में जागृति विजय गोयल प्रथम मेकेंद्र यादव द्वितीय, अनीशा ग्वाल तृतीय पुरस्कार के विजेता रहे। कुमुदिनी साहू,निकिता साहू तथा अंकिता रोहित अग्रवाल को प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रथम पुरस्कार₹2100 द्वितीय पुरस्कार 1500 रुपए एवं तृतीय पुरस्कार ₹1000 तीनों वर्गों के प्रथम द्वितीय तृतीय विजेताओं को दिया गया। धनराज लुनिया, दिव्या सौरभ नंदा एवं हर्षा गंगवानी ने सभी विजेताओं को पुरस्कार की राशि भेंट की। प्रोत्साहन पुरस्कार सुभाष मलिक के सौजन्य से विजेताओं को दिए गए। बोर्ड रंगोली प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में अमित जायसवाल एवं जानकी गुप्ता थे। विशेष अतिथि के रूप में का सुरेश गोयल मौजूद रहे।

सार्थक स्कूल के मानसिक दिव्यांग बच्चों देवश्री,यज्ञदत्त, मनीषा एवं हर्षिता ने भी अपने प्रशिक्षक गीतांजलि गुप्ता एवं स्वीटी सोनी के निर्देशन में सुंदर रंगोली बनाई जिसे दर्शकों की बहुत सराहना मिली और उन्हें500- 500 रुपयों की राशि पुरस्कार स्वरूप दी गई। उल्लेखनीय बात ये रही कि अनीशा ग्वाल ने अपने पुरस्कार की1000 की राशि सार्थक स्कूल के लिए भेंट कर बच्चों के लिए शुभकामनाएं दीं।

खूबसूरत रंगोली ने मन मोह लिया

किसी ने रंगोली में मां और बेटी की खूबसूरत बनाकर सेव गर्ल का संदेश दिया।भगवान बुद्ध की शांत मुद्रा में आकर्षक रंगोली बनाई तो किसी ने कृष्ण की मोहक अदा को कलात्मक अभिव्यक्ति दी।किसी प्रतिभागी ने चंद्रयान की अच्छी रंगोली बनाई । राम मंदिर, तुलसी विवाह ,राधा कृष्ण, प्राकृतिक सौंदर्य के दृश्यों एवं मोर की मनोरम छवि की जीवंत रंगोली बनाई गई।
बोर्ड रंगोली प्रतियोगिता के आयोजन के अवसर पर ढोल बाजे ग्रुप के संरक्षक दीपक लखोटिया संयोजिका डॉ. सरिता दोशी ने विजयी प्रतिभागियों को बधाई दी।
आयोजन को संपन्न करने में ग्रुप के ममता अग्रवाल, सुभाष मलिक, मनीष चंद्राकर, गौरव लोहाना, आसीत त्रिवेदी, धनराज लुनिया , संजय शांडिल्य ,लक्ष्मी सोनी, रंजना साहू, रीना शांडिल्य, युगल साहू,तनिषा गंगवानी का विशेष सहयोग रहा।