Home Latest डॉ. चिन्मय पण्डया जी का सिलीडीह आगमन 23 जनवरी को

डॉ. चिन्मय पण्डया जी का सिलीडीह आगमन 23 जनवरी को

धमतरी । गायत्री परिवार देव संस्कृति विश्व विद्यालय शांति कुंज हरिद्वार के प्रति कुलपति श्रद्धेय डा चिन्मय पण्डया जी का आगमन नव चेतना जागरण 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ सिलीडीह (भखारा) में 23 जनवरी 2023 को प्रातः 8:00 बजे होगा! गायत्री शक्ति पीठ सिलीडीह में 21 से 24 जनवरी तक 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ सम्पन्न होने जा रहा है।

परम पूज्य गुरुदेव पं श्रीराम शर्मा आचार्य जी ने यज्ञ को लोक शिक्षण का आधार बनाया! व्यक्ति निर्माण, परिवार निर्माण, समाज निर्माण और राष्ट्र निर्माण गायत्री परिवार का आधार स्तंभ है! गायत्री परिवार का उद्देश्य मनुष्य मात्र में देवत्व का उदय एवं धरती पर स्वर्ग का अवतरण है इसी उद्देश्य को लेकर गायत्री शक्ति पीठ सिलीडीह में नव चेतना जागरण 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया है।

Exit mobile version