Home Latest डेयरी हटने से प्रसन्न मुस्लिम समाज ने महापौर रामू रोहरा को किया...

डेयरी हटने से प्रसन्न मुस्लिम समाज ने महापौर रामू रोहरा को किया धन्यवाद

धमतरी। लालबगीचा वार्ड स्थित जैनब पैलेस के पास संचालित डेयरी को अन्यत्र स्थानांतरित किए जाने पर आज बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग नगर निगम कार्यालय पहुंचे और महापौर रामू रोहरा का आभार व्यक्त किया।

ज्ञात हो कि कुछ दिनों पूर्व स्थानीय नागरिकों की सुविधा व स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए महापौर रामू रोहरा के निर्देश पर उक्त डेयरी को स्थानांतरित किया गया था। इस निर्णय से आसपास के नागरिकों को राहत मिली है और क्षेत्र की साफ-सफाई में भी सुधार हुआ है।

इस अवसर पर मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि महापौर रामू रोहरा की दूरदर्शी सोच और त्वरित निर्णय क्षमता के कारण शहर का समुचित विकास हो रहा है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि शहरहित के हर कार्य में मुस्लिम समाज महापौर के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करेगा।

धन्यवाद ज्ञापित करने वालों में शेख मोबिन, नवाब अली, शेख आज़म, फहीम, पत्रकार इमरान मेमन, इक़बाल बुरहान, इक़बाल बशीर अहमद खोखर, राजू कुरैशी, नवसाद खान, निसार खान और हनीफ कुरैशी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Exit mobile version