Home Latest  डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान कराने के लिए मतदान दल गठित

 डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान कराने के लिए मतदान दल गठित

धमतरी | कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री नम्रता गांधी ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत अनुपस्थित श्रेणी के 85+ आयु वर्ग तथा दिव्यांग मतदाताओं को डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान कराने के लिए विधानसभावार रूचार्ट के आधार पर मतदान दल गठित किया है। लोकसभा क्षेत्र कांकेर के विधानसभा सिहावा में दल क्रमांक 1 के लिए श्री विकास मण्डी को माईक्रो ऑब्जर्वर,  खिलावन सिंह साहू को पीठासीन अधिकारी,  दुर्गा प्रसाद मिश्रा को मतदान अधिकारी-01, दल क्रमांक 2 में अभिजीत डे को माईक्रो ऑब्जर्वर,  चन्दन सिंह तुरंग को पीठासीन अधिकारी, श्री महेश कुमार मिश्रा को मतदान अधिकारी-01 तथा दल क्रमांक 3 में  योगेश प्रसाद को माईक्रो ऑब्जर्वर,  लकेश कुमार को पीठासीन अधिकारी एवं  मदन मोहन दास को मतदान अधिकारी-01 नियुक्त किया गया है।
इसी तरह लोकसभा क्षेत्र महासमुंद के विधानसभा कुरूद के दल क्रमांक 1 में नरेन्द्र सिंह कदम को माईक्रो ऑब्जर्वर, डॉ.आशीष नायक को पीठासीन अधिकारी,  देवेन्द्र भारद्वाज को मतदान अधिकारी 1 तथा दल क्रमांक 2 में  वरूण सेंगर को माईक्रो ऑब्जर्वर,  निरंजन साहू को पीठासीन अधिकारी तथा  प्रमोद शार्दूल को मतदान अधिकारी 1 नियुक्त किया गया है। विधानसभा क्षेत्र धमतरी के दल क्रमांक 1 में  आशीष कुमार सिंह को माईक्रो ऑब्जर्वर,  परस राम प्रीतम को पीठासीन अधिकारी,  मोहित कुमार साहू को मतदान अधिकारी 1 तथा दल क्रमांक 2 में  शशांक वर्मा को माईक्रो ऑब्जर्वर, योगेन्द्र देवांगन को पीठासीन अधिकारी एवं  विनोद अग्रवाल को मतदान अधिकारी 1 नियुक्त किया गया।
     इसके साथ ही सभी दलों के लिए रिजर्व के तौर पर  आशीष कुमार पाण्डेय,  भुवन लाल यादव, श्री पवन कुमार देवांगन,  खिलेन्द्र साहू,  यशवन्त कुमार सोनवानी तथा नेमीचन्द सोनवानी को रखा गया है।
Exit mobile version