Home Latest ट्रक यूनियन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरविंदर मुंडी का स्वयंसेवकों ने किया सम्मान

ट्रक यूनियन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरविंदर मुंडी का स्वयंसेवकों ने किया सम्मान

धमतरी। ट्रक यूनियन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरविंदर मुंडी का आज नूतन स्कूल प्रांगण में संघ से जुड़े स्वयंसेवकों द्वारा सम्मान किया गया। एक सादे सम्मान समारोह में सभी की ओर से रामलखन गजेन्द्र ने कहा कि अपने बीच के स्वयंसेवक का ट्रक यूनियन का अध्यक्ष निर्वाचित होना हम सब के लिए गर्व की बात है।

अपने सम्मान से अभिभूत  मुंडी ने उन्हें दिए गए सम्मान के लिए सभी का धन्यवाद किया और कहा कि संघ के बताए मार्ग पर चलते हुए देश, समाज और धर्म का थोड़ा भी काम आ सका तो अपने जीवन को धन्य मानूंगा। इस अवसर पर शिरोमणि राव घोरपडे, रामलखन गजेंद्र, धर्मेंद्र सिन्हा, शिवाजी साहू, विनोद राव रणसिंह, दिनकरराव चौहान, उमेश सिंह बशिष्ट, राजकुमार पटेल, योगेश साहू, नंदू लोधी, गौरव मगर, दिनेश पटवा, राजू सोनकर, दीपक देवांगन, भागवत यादव, रोहित देवांगन आदि उपस्थित थे।

Exit mobile version