Home Latest ज्ञानेश्वरी बनी सहायक उप निरीक्षक

ज्ञानेश्वरी बनी सहायक उप निरीक्षक

 जूनियर वल्र्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीते तीन रजत पदक
रायपुर । छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की ग्राम भोडिय़ा पोस्ट सिंद्योला निवासी लाड़ली बेटी वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव छत्तीसगढ़ पुलिस में सहायक उप निरीक्षक बन गई है। पुलिस प्रशासन की ओर से उनका नियुक्ति आदेश जारी हो गया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्रीस में आयोजित आईडब्ल्यूएफ जूनियर वल्र्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में तीन रजत पदक जीतने वाली छत्तीसगढ़ की बेटी को अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन रजत पदक जीतने पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Exit mobile version