
जब समाज धर्म, संस्कार और सदाचार के मूल्यों को अपनाता है, तो ही धार्मिक आयोजन की सार्थकता सिद्ध होता है : रंजना साहू
धमतरी | धमतरी विधानसभा अंतर्गत ग्राम जोगीडीह में समस्त ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों के सहयोग से आयोजक समिति द्वारा पहली बार श्रीराम चरित मानस कथा का भव्य आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक रंजना डीपेंद्र साहू शामिल हुईं। कार्यक्रम का शुभारंभ मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इस दौरान श्रीमती साहू ने आयोजक समिति व ग्रामीणों के साथ मिलकर समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष अंगीरा ध्रुव, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि दिग्विजय सिंह कृद्दत, धर्मराज सिन्हा सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। रंजना डीपेंद्र साहू ने धर्म मंच को सम्बोधित करते हुए कहा कि श्रीराम चरित मानस हमें जीवन में संयम, सेवा और परोपकार का मार्ग दिखाता है। जब समाज धर्म, संस्कार और सदाचार के मूल्यों को अपनाता है, तब ही सच्चे अर्थो में धार्मिक आयोजन की सार्थकता सिद्ध होती हैं। श्रीमती साहू ने ग्रामीणों की सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आध्यात्मिक आयोजन आपसी प्रेम, सहयोग और सामाजिक एकता को मजबूत बनाते हैं तथा नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं, उन्होंने आयोजन की सफलता के लिए समस्त ग्रामवासियों को शुभकामनाएँ दीं और क्षेत्र की निरंतर उन्नति व खुशहाली की कामना की।जनपद अध्यक्ष अंगीरा ध्रुव ने कहा कि आस्था से जुड़े आयोजन समाज में सकारात्मक सोच और सहयोग की भावना को बढ़ाते हैं, उन्होंने ग्राम जोगीडीह के नागरिकों को इस सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए भविष्य में भी ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का आह्वान किया। वहीं दिग्विजय सिंह कृद्दत ने कहा कि ग्रामीण अंचलों में इस प्रकार के धार्मिक आयोजन हमारी परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने कथा आयोजन को सामाजिक एकता और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक बताते हुए आयोजक समिति के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर अनिता ध्रुव, शैलेंद्र साहू, शिवराम नेताम, विक्रम ओटी, घनश्याम ध्रुव, अरविंद नेताम, योगेंद्र साहू, भारत मरकाम, मुकेश साहू, रेवत लाल साहू, नंदकिशोर सेन, विशेष नेताम सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्रोताओं की उपस्थिति रही।






