Home Latest जैविक खाद का उपयोग होने पर छत्तीसगढ़ जैविक वृद्धि की ओर बढ़ेगा...

जैविक खाद का उपयोग होने पर छत्तीसगढ़ जैविक वृद्धि की ओर बढ़ेगा जिसका दूरगामी परिणाम सामने आयेंगे – शरद लोहाना

15 साल में बीजेपी ने किसानों के लिए कुछ किया ही नहीं. इन्हें अगर धरना देना ही है तो केंद्र सरकार के सामने दे – मोहन लालवानी

धमतरी | क्षुद्र राजनैतिक स्वार्थ के चलते भाजपा वर्मी कंपोस्ट का विरोध कर रही है, जिला अध्यक्ष शरद लोहाना ने कहा कि भाजपा वर्मी कंपोस्ट के खिलाफ दुष्प्रचार कर भ्रम फैला रही है ताकि किसान इसका उपयोग शुरू ही नहीं करें। वर्मी कंपोस्ट राज्य के किसानों का अपना उत्पाद है वर्मी कंपोस्ट खाद का विरोध कर भाजपा छत्तीसगढ़ के स्थानीय स्वसहायता समूह के द्वारा तैयार किये गये उत्पाद का विरोध कर रही है एक तरफ तो केन्द्र सरकार राज्य को उसकी किसानों की जरूरत के अनुसार मांगे गये रासायनिक खादों की उपलब्ध नही करवा पा रही है।

दूसरी ओर किसानों के पास रासायनिक खादों का बेहतर विकल्प वर्मी कंपोस्ट है जिससे किसानों की रसायनिक खादो पर निर्भरता खत्म होने के साथ उनके उपज की गुणवत्ता भी बढ़ेगी तब भाजपा अपने राजनैतिक स्वार्थ और बड़े-बड़े व्यापारियों को फायदा पहुचाने वर्मी कंपोस्ट के खिलाफ भ्रम फैला कर इसके उपयोग के विरोध में माहौल पैदा कर रही है। वर्मी कंपोस्ट में मिलावट के आरोप भाजपा के मानसिक दिवालियेपन को दर्शाता है. किसान विरोधी भारतीय जनता पार्टी बड़े व्यापारियों को फायदा पहुचाने किसी भी हद तक जा सकती है, प्रदेश के मुख्या भुपेश बघेल जी की सरकार किसानों की सेवा में कार्यरत है. पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी ने कहा कि भाजपा जैविक खाद का विरोध करके खुद अपने नेता प्रधानमंत्री का विरोध कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी लोकल उत्पादों को बढ़ावा देने की बात करते है, गौ माता की रक्षा की बात करते हैं छत्तीसगढ़ में उनके दल के नेता छत्तीसगढ़ के स्थानीय स्तर पर गौ माता के गोबर से उत्पादित किये गये वर्मी कंपोस्ट का विरोध कर रहे है। भाजपा का वर्मी कंपोस्ट का विरोध रासायनिक खादों के उत्पादों के एजेंट के जैसा आचरण है। छत्तसीगढ़ में किसानों की सरकार है, भूपेश सरकार किसानों की चिंता करती है, केंद्र से उन्होंने 11.75 लाख मीट्रिक टन खाद खरीदा,लेकिन उन्हें 55 फीसदी खाद ही मिला, 15 साल में बीजेपी ने किसानों के लिए कुछ किया ही नहीं. इन्हें अगर धरना देना ही है तो केंद्र सरकार के सामने दे, जहां देशभर के किसान प्रदर्शन कर रहे हैं।

Exit mobile version