Home Latest जेएनव्ही के फिट इंडिया कार्यक्रम में कलेक्टर श्री एल्मा ने की शिरकत

जेएनव्ही के फिट इंडिया कार्यक्रम में कलेक्टर श्री एल्मा ने की शिरकत

धमतरी। जवाहर नवोदय विद्यालय कुरूद में फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत अंतरसदनीय व्हॉलीबॉल और खो-खो खेल प्रतियोगिता का आयोजन आज से किया जा रहा है। उक्त प्रतियोगिता में कलेक्टर एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री पी.एस.एल्मा ने शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें अपनी शुभकामनाएं दीं। संस्था के प्राचार्य ने बताया कि बताया कि कक्षा छठवीं से 12वीं तक कुल 515 विद्यार्थी यहां अध्ययनरत हैं ।

तथा आज कक्षा नवमीं और दसवीं के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि इस दौरान कलेक्टर ने विद्यार्थियों से रू-ब-रू होकर उनसे चर्चा की। साथ ही विद्यालय परिसर में आवश्यकताओं व मांग की भी जानकारी ली।

कलेक्टर ने तीन नवीन कक्ष का निर्माण करने के लिए सहायक अभियंता को निर्देशित किया। विद्यार्थी एवं शिक्षक ने कलेक्टर को अपने बीच पाकर बेहद खुश हुए।

Exit mobile version