Home Latest जिले में 26 दिसंबर को 10 गांवों में लगाया जाएगा संकल्प शिविर

जिले में 26 दिसंबर को 10 गांवों में लगाया जाएगा संकल्प शिविर

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत् लोगों को दी जा रही शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

धमतरी | केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों को देने और पात्र हितग्राहियों को इसका लाभ दिलाने के उद्देश्य से जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश पर 26 दिसंबर को जिले के 10 गांवों में संकल्प शिविर आयोजित किए जाएंगे। इनमे धमतरी विकासखंड के सारंगपुरी, खरेंगा, कुरूद के भैंसबोड, सिर्री, मुल्ले, चिवरी, मगरलोड विकासखंड के खिसोरा, हसदा और नगरी विकासखंड के छिपली एवं अमाली में संकल्प शिविर लगाया जायेगा। कलेक्टर ने अधिक से अधिक लोगों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने और इससे लाभान्वित करने के निर्देश अधिकारियों को दिये हैं।

Exit mobile version