Home Latest जिले में अब तक 412 मिलीमीटर औसत वर्षा

जिले में अब तक 412 मिलीमीटर औसत वर्षा

धमतरी | जिले में चालू मानसून के दौरान एक जून से अब तक 412 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकॉर्ड की गयी है। कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार धमतरी जिले में आज 6.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। इसमें धमतरी तहसील में 5.4 मिलीमीटर, कुरूद तहसील में 15.3, मगरलोड में 5.4, नगरी में 1.9, भखारा में 11, कुकरेल में 5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।

 

Exit mobile version