धमतरी | खरीफ सीजन 2021 में जिले में अब तक 19 हजार 420 मीट्रिक टन (72.74%) खाद बेचा जा चुका है। जिला विपणन अधिकारी के.के.देवांगन ने बताया कि जिले में 26 हजार 700 मीट्रिक टन लक्ष्य के विरूद्ध 20 हजार 986 मीट्रिक टन (78.60%) खाद का भण्डारण किया गया। इसमें से 19 हजार 420 मीट्रिक टन (72.74%) खाद बेचा और 1566 मीट्रिक टन खाद शेष है।
प्रतीकात्मक चित्र

इसी तरह एम.ओ.पी.खाद 2200 मीट्रिक टन लक्ष्य के विरूद्ध 2178 मीट्रिक टन (99.01%) खाद का भण्डारण किया गया। इसमें से 1547 मीट्रिक टन (70.34%) खाद बेचा और 631 मीट्रिक टन शेष है। एन.पी.के.समस्त खाद एक हजार मीट्रिक टन लक्ष्य के विरूद्ध 336 मीट्रिक टन (33.65%) का भण्डारण कर 275 मीट्रिक टन (27.50%) बेचा और 60 मीट्रिक टन शेष है।