जिले के 1.15 लाख पंजीकृत किसानों के खातों में 68 करोड़ रूपये से अधिक की राशि की गई हस्तांतरित

198

गोधन न्याय योजना की राशि का भी किया गया हस्तांतरण
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर मुख्यमंत्री ने दूसरी किश्त की राशि किसानों के खातों में हस्तांतरित
धमतरी | देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती सद्भावना दिवस के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खरीफ सीजन के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत राज्य के किसानों को आदान सहायता की दूसरी किश्त और गोधन न्याय योजना के तहत की राशि उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की।

इसी तरह गोधन न्याय योजना के तहत राशि का अंतरण किया गया। राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री बघेल ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए जिले के एक लाख 15 हजार 755 पंजीकृत किसानों के खातों में 68 करोड़ चार लाख 85 हजार रूपये की राशि उनके खातों में हस्तांतरित किए। इसी तरह गोधन न्याय योजना के तहत जिले के दो हजार 817 पशुपालकों के खाते में 14 लाख 03 हजार 585 रुपये हितग्राहियों के खाते में राशि अंतरित की गई। इस अवसर पर एनआईसी कक्ष में उप संचालक कृषि मोनेश साहू सहित जिले के किसान मौजूद रहे।