जिला कांग्रेस कमेटी ने की बैठक, लोकसभा चुनाव के सम्बंध में हुई चर्चा

28

धमतरी | 2024 के लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही महीने बचे हैं. देश में होने वाले आम चुनाव को लेकर पार्टियों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. इसी क्रम में जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकारिणी की बैठक राजीव भवन धमतरी में आयोजित हुई. जिसमें उपस्थित पदाधिकारियो ने विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करते हुए महासमुंद लोकसभा सीट के साथ-साथ प्रदेश के सभी 11 सीटे जीतने की बात कही महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के समन्वयक राजेश यादव ने अपने संबोधन में कहा कि लोग पिछले 10 वर्षों से केंद्र सरकार की रिपोर्ट देख रहे हैं जो हर मोर्चे पर विफल रही है. देश भुखमरी, महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की बदहाली, सांप्रदायिक विद्वेष के दौर से जूझ रहा है देश की एकता, अखण्डता, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध है |

इस दौरान अन्य वक्ताओं ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया बैठक के दौरान महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला एवं जिला कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष होरीलाल साहू ने लोकसभा समन्वयक राजेश यादव जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शरद लोहाना के समक्ष दावेदारी पेश किया। इस दौरान बैठक में महासमुंद लोकसभा समन्वयक राजेश यादव, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद लोहाना, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक गुरमुख सिंह होरा महापौर विजय देवांगन, जिला पंचायत अध्यक्ष कांति सोनवानी, पूर्व विधायक हर्षद मेहता लेखराम साहू, पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन लालवानी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी संयुक्त महामंत्री पंकज महावर जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीशु चंद्राकर, नगर निगम सभापति अनुराग मसीह, तारिणी चंद्राकर, पूर्व उपाध्यक्ष अ.ज.जा. आयोग राजकुमारी दीवान, जनपद अध्यक्ष कुरूद शारदा साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष कुरूद तपन चंद्राकर, पीसीसी सदस्य प्रभात राव मेघावाले, अशरफ रोकडिया, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मदन मोहन खंडेलवाल, अरविंद दोषी हरमिनदर छाबड़ा, विजय प्रकाश जैन, सूर्याराव पावर, नज़ीर अली सिद्दिकी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम साहू, आकाश गोलछा, ईश्वर देवांगन, भूषण साहू, डीहूराम साहू, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष सूर्यप्रभा चेटियार, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष नरेंद्र सोनवानी, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष राजा देवांगन, जिला कोषाध्यक्ष सलीम रोकड़िया, जिला उपाध्यक्ष भरत नाहर, हेमंत साहू, मनोज साहू, जिला महामंत्री विजय गोलछा, अमरदीप साहू योगेश लाल आशीष थिटे, प्रमोद साहू, प्रदेश प्रवक्ता कृष्णा मरकाम, जिला प्रवक्ता नीलम चंद्राकर, राजेन्द्र सोनी, मंजीत छाबड़ा, वसीम कुरैशी, जिला सचिव विक्रांत पवार, विनोद साहू, संतोषी निषाद, सेवादल जिला अध्यक्ष होरीलाल साहू, जनपद सदस्य महेंद्र साहू, योगेश शर्मा, सलीम रिज़वी, महिम शुक्ला, डाकुवर सिंह साहू, हितेश गंगवीर, अजय सिन्हा, डुमेश साहू, रोशन जांगड़े, उत्तम साहू, देवेंद्र जैन, राघवेंद्र सोनी, खिलेंद्र साहू, अम्बिका सिन्हा, आशुतोष खरे, तिलकराज सोनकर, राहुल बख्तानी, सलीम रिज़वी, होमेन्द्र साहू, राजू साहू तारिक रजा कादरी, गुड्डा दीवान, विशु देवांगन, गणेश्वरी कामडे, तोगु गुरूपंच, वतांजली गोस्वामी, लिली श्रीवास, जगदेव राम सिन्हा, पवन यादव, मिथलेश साहू, विजेंद्र रामटेके, सूरज पासवान, भागवत साहू, धर्मेन्द्र पटेल सहीत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे |