Home Latest जिलाबदर निगरानी बदमाश विशाल बंजारे धमतरी में घूमता पकड़ाया- पुलिस ने किया...

जिलाबदर निगरानी बदमाश विशाल बंजारे धमतरी में घूमता पकड़ाया- पुलिस ने किया गिरफ्तार

 बस्तर रोड सब्जी मंडी में घूमते मिला जिलाबदर आरोपी,न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल,  एसपी.के निर्देश पर जिले में शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर कड़ी नजर,धमतरी पुलिस की सख्त कार्यवाही जारी

 धमतरी | पुलिस अधीक्षक धमतरी श्री सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में धमतरी जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु निगरानी बदमाशों व असामाजिक तत्वों पर लगातार नजर रखी जा रही है। इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली धमतरी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि:  जिलाबदर निगरानी बदमाश विशाल बंजारे, जो 01 वर्ष के लिए धमतरी जिले से बाहर किया गया था, बस्तर रोड सब्जी मंडी के पास बिना वैध अनुमति के घूम रहा है। सूचना मिलते ही थाना कोतवाली की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर आरोपी को मौके पर हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी के पास जिले में प्रवेश हेतु कोई वैध दस्तावेज नहीं पाया गया। विधिक कार्यवाही: आरोपी का यह कृत्य छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 15 एवं भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 223 के तहत दंडनीय अपराध होने से थाना सिटी कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया।  उल्लेखनीय है कि आरोपी को दिनांक 10.02.2025 को जिला दंडाधिकारी धमतरी द्वारा 01 वर्ष के लिए जिलाबदर किया गया था।

आरोपी का विवरण: नाम: विशाल बंजारे पिता, प्रहलाद बंजारे उम्र: 27 वर्ष पता: साल्हेवार पारा, धमतरी थाना क्षेत्र: सिटी कोतवाली, धमतरी  पुलिस की सक्रियता: इस कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली के थाना प्रभारी एवं स्टाफ का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने सजगता और तत्परता से आरोपी को गिरफ्तार कर कानून का पालन सुनिश्चित किया।  पुलिस की चेतावनी: धमतरी पुलिस स्पष्ट करती है कि जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी। आमजन से अपील है कि यदि ऐसे किसी व्यक्ति की जानकारी हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।

Exit mobile version