Home Latest जान से मारने की धमकी देकर किया दुष्कर्म : दुष्कर्म करने वाले...

जान से मारने की धमकी देकर किया दुष्कर्म : दुष्कर्म करने वाले आरोपी एवं उसका सहयोगी गिरफ्तार

थाना सिहावा पुलिस की कार्यवाही

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामला थाना सिहावा का है जंहा एक यूवती ने  रिपोर्ट दर्ज कराई कि  05जून 2020 की रात्रि में दादी के घर से अपने घर वापस आ रही थी कि रास्ते में उसे अकेला देखकर खेमलाल साहू एवं उसका दोस्त सूरज ध्रुव ने उसका रास्ता रोककर जान से मारने की धमकी देते हुए जबरदस्ती दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर बदनाम करने की धमकी दिया किइस  पर आरोपी खेमलाल साहू एवं सूरज ध्रुव दोनों निवासी ग्राम सेमरा थाना सिहावा जिला धमतरी के विरुद्ध धारा 341, 376(घ), 506 भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

महिला पर घटित गंभीर अपराध की सूचना पुलिस अधीक्षक महोदय श्री बी.पी. राजभानु को मिलने पर तत्काल नामजद आरोपियों की पता तलाश कर गिरफ्तार करने थाना प्रभारी सिहावा को निर्देशित किया गया। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी नगरी श्री नीतिश ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिहावा श्री संतोष मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम तैयार कर आरोपियों को गिरफ्तार करने रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी के छिपने के हर संभावित स्थानों में पता तलाश करते हुए घेराबंदी कर  आरोपी खेमलाल साहू उर्फ़ मोनू साहू पिता सुरेश कुमार साहू उम्र 23 वर्ष एवं उसके साथी सूरज ध्रुव पिता लल्लूराम ध्रुव उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम सेमरा थाना सिहावा जिला धमतरी को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ किया गया । आरोपियों द्वारा अपराध स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर ज्युडिशियल रिमांड प्राप्त करते हुए जेल दाखिल किया गया है।

इस प्रकार थाना प्रभारी सिहावा श्री संतोष मिश्रा के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक गेंदाल साहू प्रधान आरक्षक रामकृष्ण साहू महिला आरक्षक सीता ध्रुव के द्वारा अपराध कायमी के चंद घंटे के भीतर दुष्कर्म के आरोपी एवं उसके साथी को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित किया गया है।

Exit mobile version