धमतरी| कलेक्ट्रेट स्थित कंपोजिट बिल्डिंग में मधुमक्खियों ने अपना बसेरा बना लिया है | शासकीय काम से पहुंचने वाले लोगों में मधुमक्खियों के छत्तों से दहशत बनी हुई है| अगर किसी ने भी गलती से छेड़ दिया तो मधुमक्खियों के हमले से बच पाना मुश्किल हो जाएगा | समय रहते इन छत्तों को नहीं हटाया गया तो कभी भी लोगों को मधुमक्खियों का शिकार होना पड़ सकता है | गौरतलब है कि सभी कार्यालयों को एक जगह संचालित करने के उद्देश्य से कंपोजिट बिल्डिंग तैयार किया गया है | यहां शिक्षा विभाग, रोजगार कार्यालय, नगर निवेश समिति समेत अन्य विभाग संचालित हो रहे हैं| लोग अपना शासकीय काम के लिए लोग प्रतिदिन पहुंचते हैं | पंजीयन 