Home Latest जनता यूनियन की नई कार्यकारिणी का पुनर्गठन सी. के. खांडे प्रांतीय अध्यक्ष व...

जनता यूनियन की नई कार्यकारिणी का पुनर्गठन सी. के. खांडे प्रांतीय अध्यक्ष व अजय बाबर महासचिव बने

25 मार्च को पूर्व निर्धारित आयोजित प्रांतीय बैठक में आगामी 2023-2026 सत्र हेतु प्रांतीय पदाधिकारियों का मनोनयन सर्व सम्मति से चुनाव अधिकारी  किशन चिंदेकर जी के निर्देशन में सम्पन्न हुआ ।

कर्मचारी हित में कार्य करने वाली प्रदेश की मजबूत संगठन “छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कर्मचारी जनता यूनियन” छत्तीसगढ़ प्रदेश के हर क्षेत्र में अपनी सक्रियता बरकरार रखेगी- सी के खांडे

धमतरी | छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कर्मचारी जनता यूनियन की नई कार्यकारिणी का गठन 25 मार्च को रायपुर में किया गया। जिसमें प्रांतीय पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक करके नवीन कार्यकारिणी का पुनर्गठन का प्रस्ताव रखा गया और उसे 3 वर्ष के लिए पारित किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से प्रांतीय अध्यक्ष- सी के खांडे, प्रांतीय उपाध्यक्ष- डी के बिसेन, जे पी पटेल, ए जे सिंह, यतीश वर्मा, अनिल द्विवेदी, महेश श्रीवास को बनाया गया।

प्रांतीय महासचिव- अजय बाबर, प्रांतीय संगठन सचिव- अवधेश साहू, प्रांतीय प्रचार सचिव-  रवि साइमन, प्रांतीय कोषाध्यक्ष- एस एल धीवर, प्रांतीय सचिव-  जार्ज के के, जे के श्रीवास्तव, डी के देवांगन,सी सी बनर्जी, प्रदीप शर्मा, सी रामचंद्रन, संदीप अग्रवाल, प्रांतीय कार्यालय सचिव- कान्हा कौशिक, प्रांतीय संयुक्त सचिव- अजय बसु, टीडी वर्मा, मान सिंह मंडावी, आई एम बैग, एके त्रिपाठी, प्रांतीय संयुक्त संगठन सचिव- सी के राठौर, टिकेश्वर ठाकुर, आर के चटर्जी, रामजीत सिंह, प्रांतीय संयुक्त प्रचार सचिव- एम जी साहू, संदीप मेश्राम, पितांबर चौहान, लोकेश श्रीवास, संजय ग्वाल को बनाया गया। प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य के रूप में हितेश सूर्यवंशी,उदय राठौर, ओमप्रकाश सूर्यवंशी, डीके सिंह, मोहम्मद हनीफ, रामचंद्र पिल्लाई, सौरभ खम्पुरिया,अश्वनी पटेल, जार्ज के थनक चंद, राहुल गुप्ता, बृजलाल वर्मा, सपन सरकार, मनीष ध्रुव,विजय मीनपाल, परमेश्वर कन्नौजे, यू के श्रीवास्तव, राधेश्याम कटकवार, आई पी वर्मा,अजय कुमार नंदी, गजेंद्र कुमार साहू, अखिल मिश्रा,दिलीप बरेठ चुने गए।

Exit mobile version