Home Latest जगदीश रामू रोहरा जी के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल की मुख्यमंत्री से...

जगदीश रामू रोहरा जी के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल की मुख्यमंत्री से सौजन्य भेंट

।। माननीय जगदीश रामू रोहरा जी पूर्व प्रदेश महामंत्री भाजपा छत्तीसगढ़ एवं धमतरी नगर निगम के यशस्वी महापौर जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ धीवर समाज महासभा के प्रदेश प्रतिनिधि मंडल ने कि माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव सायं जी से कि सौजन्य भेंट ।।

धमतरी |  छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय विष्णु देव सायं जी से पूर्व प्रदेश महामंत्री छत्तीसगढ़ भाजपा व धमतरी नगर निगम के यशस्वी महापौर माननीय रामू जगदीश रोहरा जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ धीवर समाज महासभा के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य भेंट कर छत्तीसगढ़ धीवर समाज महासभा के प्रदेश स्तरीय युवक युवती परिचय सम्मेलन में मुख्य अतिथि हेतु निमंत्रण दिया, एवं छत्तीसगढ़ धीवर समाज महासभा के लिए छात्रावास एवं समाज भवन हेतु रायपुर, आरंग विधानसभा के ग्राम बकतरा में भूमि आवंटन के लिए ज्ञापन सौंपा जिसे माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव सायं जी ने सहर्ष स्वीकार कर युवक युवति परिचय सम्मेलन कार्यक्रम में आने का एवं भूमि आवंटन हेतु नियमापूर्वक त्वरित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया |
उपरोक्त प्रतिनिधिमंडल में छत्तीसगढ़ धीवर समाज महासभा के प्रदेश पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित हुए प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष सुरेश धीवर, प्रदेश महासचिव रामलाल पेदरिया, प्रदेश कोषाध्यक्ष पवन धीवर, प्रदेश महा-संरक्षक परमेश्वर फूटान, प्रदेश प्रमुख सलाहकार सोहन धीवर, प्रदेश उपकोषाध्यक्ष होरीलाल मत्स्यपाल, प्रदेश अध्यक्ष सहकारिता प्रकोष्ठ कृष्णा चंपालाल हिरवानी, प्रदेश अध्यक्ष कर्मचारी प्रकोष्ठ बसंत निषाद ,धमतरी परगना अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद जगबेडहा,कोषाध्यक्ष सोनू नाग,राजू ओझा,करण हिरवानी, आदि शामिल हुए | सौजन्य भेंट पश्चात छत्तीसगढ़ धीवर समाज महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सभी प्रदेश पदाधिकारीयों ने माननीय जगदीश रामू रोहरा जी को कोटि-कोटि धन्यवाद आभार प्रकट किया

Exit mobile version