
कुरुद| भाजपा नेता दयाराम साहू ने कहा कि कांग्रेस सरकार जब से सत्ता में आई है जनता को ठगने का काम कर रही है | सरकार ने झूठा वादा और मुद्दों को लेकर चुनाव लड़ा है | सत्ता में आने के बाद एक भी वादे पूरे नही कर पाई |
श्री साहू ने आगे कहा कि छतीसगढ़ में ठेका प्रथा खत्म कर सभी अनियमित कर्मचारियो के नियमितीकरण का वादा किया है | आज वही सरकार अर्थव्यवस्था की रीढ़ धान संग्रहन केंद्र में दैनिकवेतन भोगी के रूप में 12,13 वर्षो से कार्यरत कर्मचारियों के लिए टेंडर का आदेश निकालना समझ से परे है| इससे स्पष्ट है कि सरकार छोटे कर्मचारियो का शोषण करने में लगी है | छोटे कर्मचारियो की छटनी, ठेका कर कर्मचारियो के साथ अन्याय कर रही है|
श्री साहू ने मांग की कि सरकार टेंडर को निरस्त कर सभी अनियमित कर्मचारियो का नियमितीकरण करे |