छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना रजत जयंती समारोह पर रोजगार मेला आयोजित

29

धमतरी | बी.सी.एस. शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, धमतरी में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना रजत जयंती समारोह के अवसर पर रोजगार मेला का भव्य आयोजन किया गया। नवीन भवन सेमिनार हॉल में संपन्न इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को रोजगारपरक ज्ञान प्रदान कर उनके लिए बेहतर रोजगार अवसर सुनिश्चित करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य श्री विनोद पाठक एवं प्रभारी प्लेसमेंट सेल प्रो. गोविन्द साहू द्वारा किया गया। प्रो. साहू ने रोजगार परक शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित छात्र-छात्राओं को सटीक जानकारी दी। रजत जयंती समारोह की प्रभारी डॉ. हेमवती ठाकुर ने छत्तीसगढ़ राज्य के गौरवशाली इतिहास, उपलब्धियों और विकास यात्रा के विषय में जानकारी दी।मुख्य अतिथियों ने विभिन्न कंपनियों एवं संस्थाओं का परिचय कराते हुए रोजगार के विविध अवसरों से छात्र-छात्राओं को अवगत कराया। श्री घनाराम नार्गची ने एलर्ट एस.जी.एस. प्राइवेट लिमिटेड रायपुर के रोजगार अवसर बताए। श्री बृजेश तिवारी ने शिव शक्ति समूह के तहत “पुष्कल एग्रो कम्पनी” में उपलब्ध रिक्त पद व सुविधाओं की जानकारी दी। श्री शेखर भट्टाचार्य (भारतीय स्टेट बैंक लाइफ इंश्योरेंस) ने जी.एस.टी., यूनिट मैनेजर व सेलेरी से संबंधित महत्त्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। डॉ. दुर्गा त्रिपाठी ने प्रिज्म समूह संस्था भिलाई एवं आई.टी., फिटर, इलेक्ट्रिशियन, कोपा, ग्रीन प्राइवेट लिमिटेड सेक्युरिटी रायपुर में उपलब्ध रोजगार अवसरों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला।समस्त कंपनियों के काउंटर पर पंजीयन के बाद चयन प्रक्रिया आरंभ हुई। इस दौरान शिव शक्ति समूह में 28, एलर्ट एस.जी.एस. प्राइवेट लिमिटेड रायपुर में 10, टैंगो सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड रायपुर में 26 और भारतीय स्टेट बैंक लाइफ इंश्योरेंस में 40 छात्र-छात्राओं ने पंजीयन कराया, जिसमें एलर्ट एस.जी.एस. प्राइवेट लिमिटेड रायपुर द्वारा 10 छात्र, टैंगो सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड रायपुररू 02 छात्र, एग्रोंटेक लिमिटेड धमतरीरू 09 छात्र, भारतीय स्टेट बैंक लाइफ इंश्योरेंस द्वारा 30 छात्र का चयन किया गया। रोजगार मेला में कुल 500 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।इस अवसर पर मंचासीन अतिथि श्री देवमूरत त्रिपाठी (टैंगो सेक्योरिटी), श्री आदित्य देहारी एवं श्री बृजेश तिवारी (शिव शक्ति ऐग्रीटेक लिमिटेड रायपुर), श्री घनाराम नागरची (एलर्ट एस.जी.एस. प्राइवेट लिमिटेड रायपुर), श्री शेखर भट्टाचार्य (भारतीय स्टेट बैंक लाइफ इंश्योरेंस धमतरी), डॉ. दुर्गा त्रिपाठी (प्रिज्म समूह संस्था भिलाई) सहित महाविद्यालय के संपूर्ण प्राध्यापकगण उपस्थित थे।