Home Latest छत्तीसगढ़ पत्रकार परिषद का गठन,अखिलेश श्रीवास्तव प्रदेश अध्यक्ष,मनोज शुक्ला महासचिव,अफरोज ख्वाजा प्रदेश...

छत्तीसगढ़ पत्रकार परिषद का गठन,अखिलेश श्रीवास्तव प्रदेश अध्यक्ष,मनोज शुक्ला महासचिव,अफरोज ख्वाजा प्रदेश सचिव बने,

भिलाई | छत्तीसगढ़ पत्रकार परिषद की बैठक संपन्न हुई जिसमे प्रदेश भर के पत्रकारो ने बैठक मे भाग लिया बैठक में पत्रकारों की समस्याओ पर गंभीरतापूर्वक चर्चा की गई। उक्त बैठक मे उपस्थित सभी पत्रकारो ने अपने – अपने विचार रखें,बैठक में सर्व सम्मति से अखिलेश श्रीवास्तव को अध्यक्ष चुना गया,वहीं मनोज शुक्ला को महा सचिव की जिम्मेदारी दी गई साथ मे अफरोज ख्वाजा को प्रदेश सचिव बनाया गया।

आप को बतादें इस परिषद का उद्देश्य पत्रकार हितों की रक्षा करना और पत्रकारों को उनका हक दिलवाना,इसके अलावा अन्य मुद्दे भी शामिल है जिन पर परिषद कार्य करेगी।बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि पूरे प्रदेश मे सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। प्रदेश में जल्द से जल्द पत्रकार सुरक्षा कानून लागू हो जिसके लिए प्रदेश भर के पत्रकारों की बैठक जल्द से जल्द करके सरकार से पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने को लेकर सरकार से चर्चा हो सके |

Exit mobile version