Home Latest छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज धमतरी में मनाया विशाल ध्वजारोहण समारोह

छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज धमतरी में मनाया विशाल ध्वजारोहण समारोह

धमतरी । जिले में पहली बार छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के सभी व्यापारी भाइयों द्वारा मकई गार्डन में बहुत ही धूमधाम से विशाल ध्वजा रोहण का कार्यक्रम महेश जसूजा की अध्यक्षता में किया गया,। धमतरी जिला अध्यक्ष महेश जसूजा ने अपने वरिष्ठ व्यापारी भाइयों से ध्वजारोहण करवाया जिसमे घड़ी चौक व्यापारी संघ के अध्यक्ष  ज्ञानचंद लुनावत ,राजू लालवानी,सुरेश महावर प्रमोद गुप्ता जिग्नेश ठक्कर,रामू वाधवानी,धनराज लूनिया,मानक लूनिया,महेंद्र खंडेलवाल, लक्ष्मीचंद ज्ञानचंदनी,रूपराम महावार ,अमृत सुंदरानी,बनती वाधवानी अमित , अशोक दुमबानी, सन्नी वाशानी ,मनीष चंद्राकर,निर्मल बरडिया, मोहन अग्रवाल , रमेश लुंकड़ ,प्रकाश लुंकड़,चंदू सोनी,और लगभग 200 अपने व्यापारी भाइ सम्मिलित हुए,।

महेश जसुजा ने बहुत ही प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि पहली बार छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स ने ऐसा कार्यक्रम किया जिसमे बहुत ही बड़ी संख्या में व्यापारी भाई सम्मिलित हुए और बढ़ चढ़कर हिस्सा लिए,जिसमे सदर बाजार का 1 नन्हा सिपाही भी फौजी के रूप में शामिल हुआ ।आगे महेश जसूजा ने बताया कि सबसे ज्यादा खुशी तब हुई जब सादर बाजार के सभी व्यापारी इस खुशी के मौके पर
बैंड बाजे के साथ लगभग 150 व्यापारी भाई नाचते हुए खुशी जाहिर करते हुए शामिल हुए,ये मेरे लिए एक एताहसिक पल था,इसके लिए सदर बाजार के सभी व्यापारी भाइयों को छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स दिल से धन्यवाद देता है।
इस कार्यक्रम के डायरेक्टर धनराज लूनिया जी ,संतोष तेजवानी ,रमेश देव, राजू पंजवानी ,प्रदीप यादव ,मनीष आसवानी,प्रतीक वातवानी,आकाश जसूजा,शैलेश आहूजा,प्रकाश थारवानी,अशोक चरवानी जी एवम समस्त टीम ने सफलतापूर्वक कार्यक्रम संपन्न कराने में पूरा सहयोग किया।

Exit mobile version