Home Latest सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित

सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित

धमतरी | छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल, रायपुर ने सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा LSAT26 को स्थगित कर दिया है। यह परीक्षा 11 अक्टूबर 2026 को होनी थी।
मंडल के अनुसार, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट, बिलासपुर के 9 अक्टूबर को पारित आदेश के पालन में यह निर्णय लिया गया है। परीक्षा के लिए गोपनीय सामग्री का वितरण भी रोक दिया गया है। नई परीक्षा तिथि घोषित नहीं की गई है। अभ्यर्थी अपडेट के लिए मंडल की आधिकारिक वेबसाइट https://vyapamcg.cgstate.gov.in पर नजर रखें।

Exit mobile version