Home Latest चौबीसों घंटे रैपिड एंटीजन टेस्ट की सुविधा मुहैया रहेगी इतवारी बाजार स्थित...

चौबीसों घंटे रैपिड एंटीजन टेस्ट की सुविधा मुहैया रहेगी इतवारी बाजार स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में

चौबीसों घंटे रैपिड एंटीजन टेस्ट की सुविधा मुहैया रहेगी इतवारी बाजार स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में
धमतरी| अब ज़िला मुख्यालय स्थित इतवारी बाजार के शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में 24 घंटे रैपिड एंटीजन टेस्ट की सुविधा मुहैय्या रहेगी। कोरोना जांच में यह एक और अच्छा पड़ाव साबित होगा , क्योंकि कोई भी व्यक्ति लक्षण आते ही बिना देरी किए यहां जाकर कभी भी टेस्ट करा पाएगा। गौरतलब है कि प्रदेश के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग एवं सचिव नगरीय प्रशासन के द्वारा आज लिए गए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में दिए गए निर्देश के परिपालन में उक्त व्यवस्था की गई है। मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी डॉ डी के तुर्रे ने बताया कि नगर पालिक निगम धमतरी में 24*7 रेपिड एंटीजन टेस्ट किया जाएगा। आमजन को कोविड संक्रमण से बचाव के लिए कोविड जांच के लिए इतवारी बाजार स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का चयन किया गया है। यहां 13 मई से 24*7 रैपिड एंटीजन टेस्ट की व्यवस्था रहेगी।

Exit mobile version