चैत्र नवरात्रि पर बनियापारा वार्ड में महादेव स्थापना, महापौर रामू रोहरा मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

4

धमतरी । चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर बनियापारा वार्ड स्थित कांग्रेस भवन के पीछे देवों के देव भगवान महादेव की स्थापना श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ की गई। इस अवसर पर क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर रामू रोहरा जी शामिल हुए। उन्होंने भगवान महादेव की विधिवत पूजा-अर्चना कर नगरवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर वार्ड पार्षद युगल किशोर यादव जी, पूर्व पार्षद श्रीमती सरिता यादव जी, श्रीमती सुशीला तिवारी जी, श्रीमती लक्ष्मी सोनी जी, महेश सोनी जी सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे। महापौर श्री रोहरा ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा, एकता और भाईचारे का संदेश देते हैं। उन्होंने आयोजन के लिए सभी वार्डवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।