Home Latest  चाकूबाजी करने वाले  01 नाबालिग सहित 04  आरोपियों को सिहावा पुलिस ने...

 चाकूबाजी करने वाले  01 नाबालिग सहित 04  आरोपियों को सिहावा पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक ने चाकू बाजी एवं असमाजिक तत्वों पर कार्यवाही करने के दिये हैं सख्त निर्देश

धमतरी | थाना सिहावा क्षेत्रातंर्गत ग्राम सिहावा मावलीपारा निवासी प्रार्थी गजेन्द्र पटेल रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 13-07-2023 को ग्राम सिहावा स्थित मनीष कश्यप के चना मुर्रा का दूकान में नगरी निवासी आरोपीगण शाम करीबन 04/30 बजे दुकान आकर चना मुर्रा मागते हुये जल्दी चना मुर्रा क्यों नही दे रहे हो कहते हुये मॉ बहन की अश्लील गाली गलौच करते हुये दुकान में घुसकर जान से मारने की नियत से चाकू, हाथ मुक्का व डंडा से मारपीट किये बीच बचाव करने आये मनीष कश्यप के साथ भी मारपीट कर गला दबा दिये व दुकान अंदर रखे गल्ला से 3000/- रू० एवं मनीष कश्यप का 01 एंड्रायड मोबाईल को लूट कर ले जाने कि रिपोर्ट अपराध क्रमांक 106/ 2023 धारा 307,294 323 506, 394 34 भादवि० कायम कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर द्वारा अपराध की परिस्थिति को देखते हुये त्वरित कार्यवाही करने का निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नगरी श्री मयंक रणसिंह के नेतृत्व में सिहावा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपीगण-: 01 हितेश्वर मरकाम पिता अजोर सिंह मरकाम उम्र 19 वर्ष
02 रोहन भोई पिता संतराम उम्र 21 वर्ष
03 विधि से संघर्षरत बालक।
तीनों साकिनान नगरी थाना नगरी जिला धमतरी छ०ग० को दिनांक 14.07.2023 को गिरफ्तार किया गया है जिन्हे माननीय न्यायालय पेश किया जाता है।
एवं विधि से संघर्षरत बालक को बाल कल्याण समिति में पेश किया जा रहा है।

इसी प्रकार दिनांक 13.07.2023 को ग्राम साकरा बस स्टैंड में बटची चाकू रखकर लहराते हुये आने जाने वालों लोगों को डरा धमकाकर भय उत्पन्न कर रहे ग्राम गातापार अभनपुर जिला रायपुर निवासी
आरोपी समीर टंडन पिता राजकुमार टंडन उम्र 20 वर्ष को दिनांक 13.07.2023 को गिरफ्तार कर थाना सिहावा में अपराध कमांक 107/23 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट कायम कर माननीय न्यायालय पेश किया जाता है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिहावा निरीक्षक लेखराम ठाकुर, सउनि० गोविन्द सिंह राजपुत, प्रआर० डैनी मडावी आर०भूपेन्द्र पदमशाली कमलेश नेताम का विशेष योगदान रहा।

Exit mobile version