चलबो गौठान खोलबो पोल में पोटियाडीह के गौठान में भाजपा ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

138

धमतरी। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश ब्यापी आह्वान चलबो गौठान खोलबो पोल में ग्राम पोटियाढिही के गौठान का निरीक्षण में भुपेश बघेल के भ्रष्टाचार का नमूना उजागर हुआ।नरवा गरवा घुरवा बारी और रोका छेका के नाम पर छ ग के किसान एवं जनता के पैसे का दुरूपयोग किया जा रहा है। गौठान में गौमाता नदारद है गोवंश के लिए ना दाना है न पानी वर्मी कंपोस्ट खाद बनाने के नाम पर गोबर खरीदी की जा रही है 2रू प्रति किलो पर उसी गोबर को वर्मी कंपोस्ट के नाम पर गिट्टी और मिट्टी मिलाकर किसानों को जबरदस्ती बेचा जाता है।

गौठान में बकरी पालन मुर्गी पालन का शेड निर्माण किया गया है जहां न बकरी है न मुर्गी हमारी स्व सहायता समूह की बहनों को गठान में काम देने का वादा किया था वह भी किसी को नहीं मिला है पानी की टंकी है पानी है पर पानी में कचरा और कीड़े पड़े हुए मिले अगर इस पानी को गोवंश पिएंगे तो बीमार हो जाएंगे। रोका क्षेत्र के नाम पर योजना निकालते हैं और सारे गाय बैल रोड पर पाए जाते हैं जिससे जनधन की हानि होती है आए दिन एक्सीडेंट होता है।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला मंत्री डॉ बिथीका बिश्वास महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रितिका यादव मंडल मंत्री सीमा चौबे मंडल महामंत्री लता सोनी श्रीमती सरोज देवांगन ग्राम सरपंच सियाराम ध्रुव  ईश्वर देवांगन  जितेंद्र यादव  विषय लाल साहू  नरेंद्र हिरवानी  राजू जी व  बसंत साहू  सोनू साहू  प्रताप मरकाम  भूपेंद्र साहू  योगेंद्र साहू ग्राम के अन्य कार्यकर्ता एवं भाजपा के कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे ।