Home Latest चयन परीक्षा 21 जून को, आवेदन 19 जून तक आमंत्रित

चयन परीक्षा 21 जून को, आवेदन 19 जून तक आमंत्रित

धमतरी | शैक्षणिक सत्र 2024-25 में शासकीय कन्या शिक्षा परिसर दुगली स्थित कक्षा छठवीं में रिक्त 15 सीटों पर प्रवेश के लिए आगामी 21 जून को सुबह 11 से दोपहर 12.30 बजे तक स्वामी आत्मानंद शासकीय श्रृंगीऋषि अंग्रेजी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगरी में चयन परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए 19 जून तक कार्यालय अधीक्षिका, आदिवासी कन्या शिक्षा परिसर दुगली में आवेदन जमा किया जा सकता है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि छात्राएं सादे कागज में आवेदन पत्र, बायोडाटा, आवेदिका का नाम, पिता का नाम, जाति, जन्म तिथि, निवास स्थान और पांचवीं में उत्तीर्ण संस्था का नाम तथा प्राप्त ग्रेड एवं अन्य जानकारी के साथ नियत तिथि तक जमा कर सकतीं हैं। गौरतलब है कि शासकीय कन्या शिक्षा परिसर दुगली पूरी तरह आवासीय है और वर्तमान में कक्षा पहली सें बारहवीं तक संचालित है। परिसर में अध्ययनरत छात्राओं को शिष्यावृत्ति 750 रूपये और पोषण आहार के लिए 60 रूपये प्रति छात्रा की दर से प्रतिमाह प्रदाय की जाती है। कक्षा पांचवीं में न्यूनतम बी-ग्रेड प्राप्त करने वाली छात्राएं यहां प्रवेश के लिए पात्र होंगी।
Exit mobile version