ग्राम पंचायत धौराभाठा में 31 किवंटल 27 किलो गोबर की खरीदी

791

धमतरी | छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना को राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के द्वारा 20 जुलाई 2020 को किसानो / पशुपालको को लाभ पहुंचाने के लिए शुरू की गयी है। इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा गाय पालने वाले पशुपालक किसानो से गाय का गोबर ख़रीदा जायेगा। इस योजना के तहत पशुपालक से ख़रीदे गए गोबर का उपयोग सरकार वर्मी कंपोस्ट खाद बनाने के लिए करेगी। इस योजना का लाभ ग्राम पंचायत धौराभाठा  के पशुपालको को बराबर मिल रहा है | जहा गोबर की खरीदी हफ्ते में 2 बार की जा रही है |

ग्राम पंचायत धौराभाठा गोबर खरीदी केंद्र पर  हफ्ते में 2 बार पंचायत के निवासियों से गोठान समिति द्वारा गोबर की  खरीदी की जा रही है 8 फरवरी को लगभग 70 परिवारों द्वारा 31 किवंटल 27 किलो गोबर की खरीदी की गई इस अवसर पर ग्राम पटेल दाउलाल साहू, रोहित साहू ,संजय साहू, तेज महिपाल, ग्रामीण सचिव ज्ञानिक ध्रुव, छबि लाल साहू, खूब लाल साहू सभी सदस्य गण महिला समिति के सभी सदस्य गण उपस्थित थे| वहा के निवासी संजय ने बताया की पिछले हफ्ते खरीदी किये गए गोबर का भुगतान भी प्राप्त हो चूका है जो सीधा खाते में आता है |