Home Latest गौमाता, गोबर,गोठान,गंगाजल के नाम पर छलावा की है सरकार-विजय मोटवानी

गौमाता, गोबर,गोठान,गंगाजल के नाम पर छलावा की है सरकार-विजय मोटवानी

धमतरी | नरवा गरवा घुरवा बाड़ी जैसे छत्तीसगढ़ की परंपरा व संस्कृति से जुड़े हुए भावनात्मक शब्दों का इस्तेमाल कर भूपेश बघेल द्वारा राज्य सरकार की गद्दी पर कब्जा किया गया है लेकिन उक्त भावनाओं के अनुरूप कार्य न करते हुए आज नरवा का अस्तित्व समाप्त हो रहा है घुरवा दिखाई नहीं देकर विलुप्त हो गया है बाड़ी शासकीय प्रोत्साहन तथा उत्पादन मूल्य से ज्यादालागत के कारण घाटे का सौदा हो गया है ,उक्त बातें युवा नेता पार्षद विजय मोटवानी ने अव्यवस्था को देखकर असंतोष भरे शब्दों में कहा श्री मोटवानी ने आगे कहा कि राज्य सरकार गौमाता ,गोठान व गोबर की बात करती है लेकिन गौवंश को संरक्षित व संवर्धित करने के लिए इनके पास कोई ठोस विजन व उपाय नहीं है साथ ही गोबर खरीदी के नाम पर छलावा किया जा रहा है आज प्रत्येक केंद्रों में गोबर खरीदी बंद है |

गोपालक गोबर खरीदी प्रारंभ करने की बाट जोह रहे हैं अमूमन यही स्थिति गौठानो की भी है जहां चारा पानी के अभाव में गौमाता बीमारियों व भूख से कराह रही है दूसरी तरफ यदि कहे तो गौठान को गौ माता के लिए जेल की तरह बंद करने हेतु कार्य में लाया जा रहा है वही हमारी आस्था व श्रद्धा का केंद्र बिंदु गंगाजल के प्रति भी सरकार ईमानदार व गंभीर नहीं है चुनाव के समय उन्होंने गंगाजल को हाथ में लेकर शराबबंदी की बात कही थी लेकिन उसे भी नही निभाते हुए यह सिद्ध कर दिया कि इनके लिए कुर्सी ही सर्वोपरि था आगे मोटवानी ने कहा है कि उक्त बातों को लेकर आगामी समय में भारतीय जनता पार्टी एक समग्र जन आंदोलन खड़े करेगी तथा जनता के बीच में सरकार के किए गए वादे तथा उनके पोल तथा उनके कार्यों को सामने रखते हुए आमजनमानस से उसे अवगत कराने का अपना धर्म निभाएगी।

Exit mobile version