Home Latest गुरु ही ज्ञान, संस्कार और जीवन मूल्यों के सच्चे पथप्रदर्शक हैं :...

गुरु ही ज्ञान, संस्कार और जीवन मूल्यों के सच्चे पथप्रदर्शक हैं : महापौर रामू रोहरा

गुरु ही ज्ञान, संस्कार और जीवन मूल्यों के सच्चे पथप्रदर्शक हैं : महापौर रामू रोहरा

धमतरी। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर महापौर रामू रोहरा ने समस्त गुरुजनों, आचार्यों, संत-महात्माओं एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की है।

महापौर श्री रोहरा ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च माना गया है। गुरु केवल शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि जीवन को सही दिशा, संस्कार और उद्देश्य प्रदान करते हैं। उनके मार्गदर्शन से ही व्यक्ति ज्ञान, चरित्र और सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचता है।

उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा हमें अपने गुरुजनों के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर प्रदान करती है। समाज और राष्ट्र निर्माण में गुरुजनों की भूमिका सदैव प्रेरणादायी रही है। उनके आदर्शों और शिक्षाओं का अनुसरण कर हम एक सशक्त, संस्कारित एवं विकसित समाज का निर्माण कर सकते हैं।

महापौर श्री रोहरा ने सभी नागरिकों से गुरुजनों के सम्मान एवं उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा कि गुरु का आशीर्वाद ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कामना की कि गुरु पूर्णिमा का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, ज्ञान, सद्बुद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करे।

READ ALSO

“नाबालिगों को वाहन देना पड़ेगा महंगा”: धमतरी पुलिस ने अभिभावकों को दी सख्त चेतावनी

Exit mobile version