Home Latest गुरु नानक देव जी जयंती शोभायात्रा का कांग्रेसियों ने किया स्वागत

गुरु नानक देव जी जयंती शोभायात्रा का कांग्रेसियों ने किया स्वागत

धमतरी । श्री गुरु नानक देव जी के जयंती के अवसर पर पूज्य सिंधी पंचायत धमतरी द्वारा आयोजित शोभायात्रा का स्वागत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर के द्वारा कचहरी चौक के पास किया गया. कांग्रेसियों ने मंच में खड़े होकर शोभा यात्रा के ऊपर पुष्प वर्षा किया ।

 

एवं समाजजनों को बधाई दी. इस दौरान मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद लोहाना, दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड अध्यक्ष मोहन लालवानी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीशु चंद्राकर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता गोपाल प्रसाद शर्मा, अरविंद दोषी, जीव-जंतु कल्याण बोर्ड सदस्य मदन मोहन खंडेलवाल, जिला कोषाध्यक्ष सलीम रोकडिया, जिला महामंत्री आलोक जाधव, ब्लॉक अध्यक्ष द्वय ईश्वर देवांगन, आकाश गोलछा, जिला कांग्रेस कमेटी सचिव रामू वाधवानी, विक्रांत पवार, सलीम तिगाला, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन, नगर निगम एमआईसी सदस्य राजेश पांडये, एल्डरमेन देवेंद्र जैन, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री तिलकराज सोनकर, ब्लॉक शहर महामंत्री अंबर चंद्राकर, आशुतोष खरे जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष आशीष बंगानी, एनएसयूआई नेता जय श्रीवास्तव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला सचिव वसीम खिलची, ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष पवन यादव, कुणाल यादव, संजू साहू, माणिक साहू, डिकेश देवांगन, राजेन्द्र यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Exit mobile version