अर्जुनी में सीसी रोड निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन
धमतरी | ग्राम पंचायत अर्जुनी में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन हुआ जिसमें उत्तम ध्रुव के घर से उत्तरा घर तक सीसी रोड निर्माण 1.39 लाख रुपये, पक्की नाली निर्माण 2.05 लाख रुपये, खिलेंद्र सिन्हा घर से चंदन यादव घर तक सीसी रोड निर्माण 1.52 लाख, पक्की नाली निर्माण 2.24 लाख रुपये कुल 7.20 लाख रुपये का भूमि पूजन 14 वे वित्त मद से किया गया
मुख्य अतिथि के रुप में नीशू चन्द्राकर उपाध्यक्ष जिला पंचायत धमतरी थे | अध्यक्षता महेश्वर दास सिन्हा सरपंच ग्राम पंचायत अर्जुनी ने की |विशिष्ट अतिथि घनश्याम साहू सरपंच ग्राम पंचायत भोथली), प्रभुदयाल साहू(महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण, हनीफ खान उपसरपंच ग्राम पंचायत अर्जुनी, हेमंत सिन्हा (पूर्व महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी) उपस्थित रहे। नीशू चंद्राकर ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने देश के मजबूत विकास का आधार गांव को माना है | गांव के विकास से ही देश का विकास संभव है |
