खादी वस्त्रों को बढ़ावा देने लायंस क्लब ने लगाये स्टाल, पुलिस कर्मियों को बांटे मास्क, काढ़ा भी पिलाया   

417

धमतरी | लायंस क्लब धमतरी फ्रेंड्स द्वारा प्रतिवर्ष 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक सेवा सप्ताह का आयोजन किया जाता है जिसके अंतर्गत क्लब द्वारा द्वारा विभिन्न प्रकार की सेवा गतिविधियां आयोजित की जाती है| वर्ष 2020-21 के सेवा सप्ताह का शुभारंभ 2 अक्टूबर को गांधी जी व शास्त्री जी की जयंती पर  उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर  किया गया|  शुभारम्भ कार्यक्रम में  लायंस अध्यक्ष अध्यक्ष ज्ञानचंद लुनावत, उपाध्यक्ष दिलावर रोकड़िया, सचिव मनोज सोनी, पूर्व अध्यक्ष अमृत, हरख जैन व गोवर्धन उपस्थित थे | प्रतिवर्ष खादी वस्त्रों को बढावा देने के उद्देश्य से क्लब द्वारा 2 अक्टूबर को खादी विक्रय हेतु स्टाल लगाया जाता है | इसी  तारतम्य में  गांधी जयंती के अवसर पर  मठ मंदिर चौक में स्थित शक्ति क्लॉथ स्टोर में खादी विक्रय का कार्यक्रम रखा गया जिसमे अध्यक्ष ज्ञानचंद लुनावत ,उपाध्यक्ष दिलावर रोकडिया  सचिव मनोज सोनी ,पूर्व अध्यक्ष अजय पारेख ,सह सचिव शकुंतला साहू व क्लब पीआरओ अनिता बाबर, पीजी कॉलेज प्रोफेसर अमर साहू , शक्ति क्लाथ के संचालक बालाजी गुप्ता व स्टाफ मेंबर उपस्थित थे। 3  अक्टूबर  को  क्लब द्वारा हन्गर फूड कैम्पेन के अंतर्गत एक्जेक्ट फाउंडेशन के दिव्यांग बच्चों को  नाश्ता वितरित किया तथा उन्हें क्लब की ओर से मास्क व सेनेटाइजर भेट किए गए | कार्यक्रम में लायन अध्यक्ष ज्ञानचंद लूनावत, नीलू लूनावत, मनोज कुमार सोनी, अजय कुमार पारेख व अन्य सदस्य शामिल हुये | 4 अक्टूबर को कोरोना से कैसे लोगों को बचाया जाय इस सम्बंध में एक जागरुकता रैली का आयोजन किया |जिसमें लायंस क्लब के सदस्यों ने अपने हाथो मे कोरोना बचाव संबंधी स्लोगन वाले पोस्टर द्वारा कोरोना से कैसे बचा जाय इसकी जानकारी दी | सदस्यों ने सिटी कोतवाली पहुचकर  पुलिस स्टाफ के मध्य मास्क व सेनेटाइजर वितरित किए | काढा भी पिलाया गया | कार्यक्रम में लायंस अध्यक्ष ज्ञानचंद लूनावत, उपाध्यक्ष दिलावर रोकडिया, सचिव सीए मनोज सोनी, डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन मुरली अन्दानी, सह सचिव शाकुंतला साहू, पीआरओ अनिता बाबर व अन्य सदस्य उपस्थित  थे |