Home Latest खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 के लिए कल से शुरू होगी समर्थन मूल्य...

खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 के लिए कल से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी

अनुमानित चार लाख 84 हजार क्विंटल मीट्रिक टन धान 96 उपार्जन केन्द्रों से किया जाएगा क्रय

कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा ने सुव्यवस्थित धान खरीदी पर दिया बल

धमतरी | प्रदेश सहित ज़िले में भी मंगलवार, एक नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू हो जाएगी। खाद्य और संबंधित विभाग ने इसकी तैयारियां लगभग पूरी कर ली है। इस साल जिले के 74 समितियों के 96 उपार्जन केन्द्रों से अनुमानित चार लाख 84 हजार 287 मीट्रिक टन धान किसानों से खरीदा जाएगा।

कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा ने सुव्यवस्थित धान खरीदी पर निगाह रखने 96 नोडल अधिकारी भी बनाए हैं। उन्होंने सुनिश्चित करने कहा है कि धान बेचने आने वाले किसानों को किसी तरह की परेशानी ना हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

Exit mobile version