
धमतरी | शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा जिले में हुआ. इस हादसे में तीन कोबरा बटालियन के जवान और एक ड्राइवर की दर्दनाक मौत हो गई. एक जवान घायल है। यह हादसा एनएच 30 में अर्जुनी थाना क्षेत्र के खपरी बायपास के पास हुआ है,इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए. मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई. मृतकों में तीन कोबरा बटालियन के जवान और एक सिविलियन शामिल है. एक जवान घायल है, जिसका प्राथमिक इलाज धमतरी जिला अस्पताल में करने के बाद बेहतर उपचार के लिये रायपुर रेफर किया गया है। इस घटना पर शोक व्यक्त करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक रंजना साहू ने कहा यह घटना अत्यंत हृदयविदारक है,देश के तीन जांबाज़ वीरों सहित एक अन्य व्यक्ति की दर्दनाक मौत हुई है,कोबरा बटालियन के जवान छुट्टी पर जा रहे थे और अचानक से ऐसा हादसा हो जाना बेहद दुखद है,इस हादसे में अपनी जान गंवाने वाले सभी को मैं भारतीय जनता पार्टी एवं धमतरीवासियों की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करती हूँ एवं घायल जवान के जल्द स्वस्थ होने की कामना करती हूँ।






