धमतरी| कोरोना वायरस कोविद-19 के संभावित संक्रमण से बचाव एवं उस पर नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन द्वारा तैयार की गई रणनीति को आज शाम 5.30 बजे कलेक्टर रजत बंसल ने सोशल मीडिया में साझा किया, जिसमें उन्होंने मार्च माह के मध्य से लेकर अब तक तैयार की गई कार्रवाई, जिला प्रशासन की रणनीति, उस क्रियान्वयन तथा शासन के निर्देशों का क्रमवार लागू किए जाने के संबंध में चर्चा की। वेबीनार नामक लाइव पेज में कलेक्टर ने कोरोना वायरस से बचाव, जिले में सोशल एवं
